लाइव न्यूज़ :

'न तो चुप रहिए, न हिंसक होइए', कन्हैया कुमार का जामिया छात्रों पर बर्बरता को लेकर किया ट्वीट वायरल, बताया कहां-कहां हो रहे हैं विरोध

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 17, 2019 11:13 IST

कन्हैया कुमार ने सरकार पर तंज करते हुए कहा था, 'अगर आप हमें नागरिक नहीं मानते हैं, तो हम आपको सरकार नहीं मानते हैं। संसद में आपके पास बहुमत हो सकता है; हमारे पास सड़क पर बहुमत है।'

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया कुमार लगातार सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साध रहे हैं। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास हुई हिंसा में कथित तौर पर शामिल आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार  ने नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्रों पर बर्बरता को लेकर एक ट्वीट किया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने लिखा है, ''न तो चुप रहिए, न तो हिंसक होइए... छात्र एकता जिंदाबाद''। इस ट्वीट को कन्हैया कुमार ने मंगलवार (17 दिसंबर) की सुबह आठ बजे किया। ट्वीट को हजारों लाइक्स और रिट्वीट मिले हैं।   

कन्हैया कुमार ने इससे पहले एक ट्वीट में लिखा था, ''देश के विद्यार्थियों पर पुलिस के दमन और संविधान एवं गरीब विरोधी CAB-NRC के खिलाफ आज पूर्णिया(बिहार) की जनता ने अपनी आवाज बुलन्द की। जनता समझ रही है कि उनके असल सवालों को दबाने के लिए यह सरकार उन्हें नागरिकता सिद्ध करने के लिए सरकारी दफ्तरों के बाहर लाइनों में लगा देना चाहती है।''

कन्हैया कुमार लगातार सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कन्हैया कुमार ने सरकार पर तंज करते हुए कहा था, 'अगर आप हमें नागरिक नहीं मानते हैं, तो हम आपको सरकार नहीं मानते हैं। संसद में आपके पास बहुमत हो सकता है; हमारे पास सड़क पर बहुमत है। यह लड़ाई हिंदुओं या मुसलमानों के बारे में नहीं है। हम सावरकर का नहीं बल्कि भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर का देश चाहते हैं। वे चाहते हैं कि अशफाक और बिस्मिल लड़ें, (लेकिन) हम ऐसा नहीं होने देंगे।'

जामिया हिंसा मामले में 10 गिरफ्तार, कोई छात्र शामिल नहीं

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास हुई हिंसा में कथित तौर पर शामिल आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में कोई भी छात्र नहीं है। विश्वविद्यालय रविवार को उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया था जब पुलिस परिसर में घुस आई थी और वहां बल प्रयोग किया था। दरअसल, संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आगजनी हुई थी जिसमें चार डीटीसी बसों, 100 निजी वाहनों और 10 पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। 

टॅग्स :कन्हैया कुमारनागरिकता संशोधन बिल 2019जामिया मिल्लिया इस्लामियासोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो