लाइव न्यूज़ :

वायरल: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चेंज किया ट्विटर बॉयो, मुंबई BJP प्रवक्ता ने पूछा- कांग्रेस से दे दिया इस्तीफा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 25, 2019 12:23 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर केंद्र सरकार के कदम का समर्थन करते हुए भी ट्वीट किया था। जिसका काफी विवाद हुआ था। 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के मुंबई प्रवक्ता सुरेश नाखुआ ने भी सवाल करते हुए पूछा है कि क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।ज्योतिरादित्य सिंधिया के अब ट्विटर बॉयो में कांग्रेस सांसद और केंद्रीय मंत्री का जिक्र नहीं है।ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर के बॉयो पर लिखा है- ''लोक सेवक और क्रिकेट प्रेमी (Public servant, cricket enthusiast)''

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर अपना बॉयो बदल दिया है। उन्होंने अपने बॉयो में से पूर्व कांग्रेस सांसद और केंद्रीय मंत्री का जिक्र हटा दिया है। उन्होंने लिखा है-''लोक सेवक और क्रिकेट प्रेमी (Public servant, cricket enthusiast)'' इससे पहले  ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर प्रोफाइल में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद लिखा हुआ था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर बॉयो प्रोफाइल बदलने से सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं। ट्विटर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर प्रोफाइल में कहीं भी कांग्रेस पार्टी का जिक्र नहीं है। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया का बदला हुआ ट्विटर बॉयो प्रोफाइल

ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुराना ट्विटर बॉयो प्रोफाइल

बता दें कि ऐसी अटकलें थीं कि लोकसभा चुनाव में गुना लोकसभा सीट से हार के बाद सिंधिया पार्टी में उपेक्षाओं का सामना कर रहे हैं। अगस्त 2019 में सिंधिया की नाराजगी और उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं की इस्तीफे की धमकी के बीच सीएम कमलनाथ खुद सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली भी गए थे। मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा था कि 'सब कुछ ठीक' है।

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर केंद्र सरकार के कदम का समर्थन करते हुए भी ट्वीट किया था। जिसका काफी विवाद हुआ था। 

टीवी पत्रकार मानक गुप्ता ने भी ट्वीट किया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में नहीं रहे। 

पत्रकार आदित्य राज कौल ने कहा है कि महाराष्ट्रा के बाद लोग दिल्ली में सबसे ज्यादा इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि आखिर क्यों सिंधिया ने ट्विटर से कांग्रेस का परिचय हटा लिया। 

पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने भी यही सवाल किया है। 

बीजेपी के मुंबई प्रवक्ता सुरेश नाखुआ ने भी सवाल करते हुए पूछा है कि क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियासोशल मीडियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल