लाइव न्यूज़ :

Oscars 2020: वॉकिन फीनिक्स ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, पुराने 'जोकर' हीथ लेजर के साथ फोटो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2020 11:52 IST

Oscars 2020: वॉकिन फीनिक्स (45) का यह पहला ऑस्कर पुरस्कार है.

Open in App
ठळक मुद्देफिनिक्स जोकर के लिए बाफ्टा, गोल्डन ग्लोब में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत चुके हैं.जोकर डीसी कॉमिक्स का एक मशहूर किरदार है, ये भूमिका हीथ लेजर भी निभा चुके हैं.

ऑस्कर अवॉर्ड में इस बार फिल्म जोकर के अभिनेता वॉकिन फिनिक्स ने झंडे गाड़ दिए हैं। 45 वर्षीय फिनिक्स का यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीता। फिनिक्स से पहले जोकर का किरदार हीथ लेजर भी निभा चुके हैं।  ऑस्ट्रेलिया के हॉलीवुड अभिनेता हीथ लेजर की मौत सिर्फ 29 साल में हो गई थी। डीसी कॉमिक्स की फिल्म द डार्क नाइट में लेजर ने जोकर का किरदार निभाया था और इसे अमर कर दिया था। 

पैरासाइट का दबदबा

अकादमी पुरस्कार में इस बार दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘पैरासाइट’ का बोलबाला रहा, जहां फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म सहित तमाम प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम कर इतिहास रच दिया। निर्देशक बोंग जून-हो की इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पटकथा की श्रेणी में भी ऑस्कर पुरस्कार मिला। हो ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतने वाले पहले दक्षिण कोरियाई फिल्मकार भी बने। 

वहीं फिल्म ‘जोकर’ में अपने बेहतरीन अभिनय ने बाफ्टा, गोल्डन ग्लोब, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड (एसएजी) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत चुके वॉकिन फीनिक्स ने अकादमी पुरस्कार भी अपने नाम किया। फीनिक्स (45) का यह पहला ऑस्कर पुरस्कार है। फीनिक्स ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए नस्ली भेदभाव, जलवायु परिवर्तन और लिंग असमानता जैसे मुद्दों को छुआ। वहीं उन्होंने अपने दिवंगत भाई रीवर फीनिक्स को भी याद किया, जिनकी 1993 में मौत 23 साल की उम्र में ‘ड्रग ओवरडोज’ के कारण हो गई थी।  

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डहॉलीवुड सेलिब्रिटीसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'