लाइव न्यूज़ :

Viral Video: रोबोट है या लड़की? पहचानों तो जानें, चीन का ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 26, 2024 16:16 IST

Viral Video: तकनीक के क्षेत्र में की गई तरक्की के लिए चीन दुनिया भर में मशहूर है। हाल ही में बीजिंग में विश्व रोबोट सम्मेलन में मानवीय विशेषताओं वाले ह्यूमनॉइड रोबोट प्रदर्शित किए गए जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई।

Open in App
ठळक मुद्देबीजिंग में विश्व रोबोट सम्मेलन में मानवीय विशेषताओं वाले ह्यूमनॉइड रोबोट प्रदर्शित किए गएविश्व रोबोट सम्मेलन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैंह्यूमनॉइड "महिला" रोबोटों को गलियारे में चलते हुए देखा गया

Viral Video: तकनीक के क्षेत्र में की गई तरक्की के लिए चीन दुनिया भर में मशहूर है। हाल ही में बीजिंग में विश्व रोबोट सम्मेलन में मानवीय विशेषताओं वाले ह्यूमनॉइड रोबोट प्रदर्शित किए गए जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई। विश्व रोबोट सम्मेलन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक एक्स उपयोगकर्ता द्वारा साझा किया गये वीडियो में ह्यूमनॉइड "महिला" रोबोटों को गलियारे में चलते हुए देखा गया। 

वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ''यह बीजिंग वर्ल्ड रोबोटिक्स कांग्रेस से है, चीन ह्यूमनॉइड रोबोट की दौड़ में बहुत आगे दिख रहा है। ये सीधे-सीधे कल्पना से लगते हैं।''

यहां देखें वायरल वीडियो:

इस वीडियो को अबतक लगभग 10 लाख लोग देख चुके हैं। हालांकि  कई उपयोगकर्ताओं ने रोबोट की प्रामाणिकता पर बहस की। एक यूजर ने लिखा, ''ये सूट में एक्ट्रेस जैसी दिखती हैं. इसका कोई मतलब नहीं है कि ये वास्तविक रोबोट हैं।" एक अन्य उपयोगकर्ता ने टिप्पणी करते हुए कहा कि "आपको अपनी आंखों की जांच करने की आवश्यकता हो सकती है... वे वेशभूषा में कुछ महिलाएं हैं और उनके पीछे कुछ एनिमेट्रोनिक कठपुतलियाँ हैं।"

तमाम बहस के बीच बता दें कि ग्लोबल टाइम्स के अनुसार चीन के झेजियांग ह्यूमनॉइड रोबोट इनोवेशन सेंटर ने सम्मेलन में अपने नए ह्यूमनॉइड रोबोट, NAVIAI का प्रदर्शन किया। 1.65 मीटर की ऊंचाई और 60 किलोग्राम वजन वाले इस रोबोट ने दर्शकों को चाय बनाने, भाषण देने और अन्य जैसी कई कुशल तकनीकें दिखाईं।

चीन ने 21 से 25 अगस्त तक बीजिंग में अपने 8वें विश्व रोबोट सम्मेलन की मेजबानी की। चाइना ग्लोबल टेलीविज़न नेटवर्क (सीजीटीएन) की रिपोर्ट के अनुसार, 30 से अधिक बड़े और 80 छोटे आयोजन किए गए। 140 से अधिक प्रतियोगी समूह, 10 देशों की 7,000 से अधिक टीमों के सभी उम्र के प्रतिभागी इस कार्यक्रम के लिए एक साथ आए।

टॅग्स :चीनBeijingवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?