लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा ने विकेट गिरने पर निराशा जताई, वीडियो वायरल, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 29, 2022 17:55 IST

IPL 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे हार्दिक पंड्या ने इस मैच में 28 गेंद में 33 रन की अहम पारी खेली।

Open in App
ठळक मुद्देगेंदबाजी में बिना किसी सफलता के चार ओवर का कोटा भी पूरा किया।हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्कोनकोविक स्टैंड में मौजूद थीं।वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

IPL 2022: आईपीएल में दो नए टीम गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच हुआ। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पांच विकेट की जीत की।

आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे हार्दिक ने इस मैच में 28 गेंद में 33 रन की अहम पारी खेली और गेंदबाजी में बिना किसी सफलता के अपने चार ओवर का कोटा भी पूरा किया। कहा कि वह बल्ले से अधिक जिम्मेदारी लेना चहते है।

इस बीच, हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्कोनकोविक, जो स्टैंड में मौजूद थीं। विकेट गिरने के बाद काफी निराश दिखीं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अपने भाई और लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के खिलाड़ी क्रूणाल पंड्या की गेंद पर आऊट हो गए।

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 158 रन बनाये लेकिन गुजरात ने दो गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। पंड्या ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ मैं बतौर बल्लेबाज अधिक जिम्मेदारी लेना चाहता हूं। हमारी इस जीत में टीम के हर सदस्य ने अपनी भूमिका निभाई।’’

उन्होंने मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ जब विकेट से आपको थोड़ी मदद मिलती है, तो शमी वास्तव में खतरनाक हो जाते है। उन्होंने हमें शानदार शुरुआत दिलाई।’’ मैच में चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लेने वाले शमी ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करना चाहता था।’’

पावरप्ले में तीन ओवर में तीन विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि हार्दिक उनसे लगातार चौथा ओवर करवाना चाहते थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शमी ने कहा, ‘‘हार्दिक ने मुझ लगातार चौथा ओवर डालने के बारे में पूछा लेकिन मैंने खुद उन्हें मना कर दिया।’’

टॅग्स :आईपीएल 2022हार्दिक पंड्यागुजरात टाइटन्सलखनऊ सुपरजायंट्सकेएल राहुल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

क्रिकेटLSG vs DC Highlights: 141 पर सिमटी LSG, Rizvi ने अकेले दिलाई जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो