लाइव न्यूज़ :

इंदौरः कुत्ते के तीन बेसहारा पिल्लों को बोरी में बंद कर घसीटा, एक की मौत, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 23, 2022 21:02 IST

लसूड़िया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुयश ठाकुर नामक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपने घर के पास घूमने वाले कुत्ते के तीन बेसहारा पिल्लों को 19 मार्च की सुबह बोरी में बंद किया और घसीटते हुए ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देबेरहमी से भरी इस घटना में एक पिल्ले की मौत हो गई थी।एक अन्य पिल्ला गंभीर रूप से घायल हालत में पाया गया। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इंदौरःइंदौर में कुत्ते के तीन बेसहारा पिल्लों को बोरी में बंद कर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। बेरहमी से भरी इस घटना में एक पिल्ले की मौत हो गई थी।

लसूड़िया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुयश ठाकुर नामक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपने घर के पास घूमने वाले कुत्ते के तीन बेसहारा पिल्लों को 19 मार्च की सुबह बोरी में बंद किया और घसीटते हुए ले गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक पिल्ला ज्ञानशिला चौराहे पर मृत मिला, जबकि एक अन्य पिल्ला गंभीर रूप से घायल हालत में पाया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पशु हितैषी संस्था "पीपुल फॉर एनिमल्स" (पेटा) की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर ठाकुर के खिलाफ भारतीय दंड विधान और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस बीच, शिकायतकर्ता प्रियांशु जैन ने बताया कि उन्होंने पुलिस को घटनाक्रम का वीडियो फुटेज सौंपा है और शहर के एक शासकीय पशु चिकित्सालय में पिल्ले के शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया है। उन्होंने बताया,‘‘बोरी में बंद कर घसीटे गए तीन पिल्लों में एक पिल्ला अब तक लापता है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल