लाइव न्यूज़ :

ऑटो सेक्टर के बाद अब कताई उद्योग में भी आई मंदी, कंपनी ने विज्ञापन देकर कहा- लाखों लोगों की नौकरी संकंट में 

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 20, 2019 15:05 IST

कताई उद्योग कर्ज पर ऊंची ब्याज दर, कच्चे माल की ऊंची लागत जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है। भारतीय मिलों को ऊंचे कच्चे माल की वजह से प्रति किलो 20 से 25 रुपये का नुकसान हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन ने केन्द्र सरकार से मांग कि है कि तत्काल कोई कदम उठाया जाये। नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन ने एक अंग्रेजी अखबार को दिये विज्ञापन में कहा है कि इस उद्दोग में काम करने वाले लोगों की नौकरी संकट में है।  

पिछले कुछ महीनों ने यह खबर आ देख रहे होंगे कि ऑटो सेक्टर में मंदी की मार चल रही है। जिसकी वजह से टाटा मोटर्स ने कई स्टाफ की छटनी की थी। ऑटो सेक्टर की मंदी के बाद  कताई उद्योग(spinning industry) में भी भारी मंदी आई है। मंदी की वजह से इस उद्योग में काम करने वाले लाखों लोगों की नौकरी का संकट का खतरा मंडरा रहा है। नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन ने एक अंग्रेजी अखबार को दिये विज्ञापन में कहा है कि इस उद्योग में काम करने वाले लोगों की नौकरी संकट में है।  

विज्ञापन में बताया गया है कि जीएसटी व अन्य करों की वजह से यह उद्योग अब तक के अपने सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है। देश की करीब एक-तहाई से ज्यादा कताई मिलें बंद हो चुकी हैं। टेक्सटाइल इंडस्ट्री में तकरीबन 10 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तरीके से नौकरी करते हैं। 

विज्ञापन में यह भी बताया गया है कि कॉटन और ब्लेंड्स स्पाइनिंग इंडस्ट्री कुछ उसी तरह के संकट से गुजर रही है जैसा कि पिछले 2010 और 2011 में देखा गया था। अप्रैल से जून की तिमाही में कॉटन यार्न के निर्यात में साल-दर-साल 34.6 फीसदी की गिरावट आई है। जून में तो इसमें 50 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। 

विज्ञापन के मुताबिक कताई उद्योग कर्ज पर ऊंची ब्याज दर, कच्चे माल की ऊंची लागत जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है। भारतीय मिलों को ऊंचे कच्चे माल की वजह से प्रति किलो 20 से 25 रुपये का नुकसान हो रहा है। 

नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन ने केन्द्र सरकार से मांग कि है कि तत्काल कोई कदम उठाया जाये और लोगों को बेरोजगार होने से बचाएं जाएं। 

सोशल मीडिया पर कंपनी का ये विज्ञापन वायरल हो गया है। लोगों का कहना है कि सोचिए, ये बात कहने के लिए आधे पेज का विज्ञापन क्यों देना पड़ा। क्योंकि मीडिया उनकी बात कह नहीं रहा, सरकार उनकी बात सुन नहीं रही। खबर विज्ञापन के रूप में हैं, और विज्ञापन अब खबर हैं।

कताई (Spinning) वस्त्र उद्योग का आरम्भिक और बहुत बड़ा प्रक्रम है। कपास आदि प्राकृतिक रेशों या अन्य कृत्रिम रेशों को ऐंठकर सूत बनाने की क्रिया को 'कताई करना' कहते हैं। पहले यह कार्य हाथ से किया जाता था किन्तु आजकल अधिकांश कताई स्वचालित मशीनों से की जाती है। भारत में ये एक बहुत बड़ा उद्योग है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल