लाइव न्यूज़ :

किस्मत हो तो ऐसी: नए साल में बिना कुछ किए ही मालामाल हो गया यह शख्स, रातोंरात जीत लिए 39 करोड़ और फिर...

By अमित कुमार | Updated: January 5, 2021 13:10 IST

रातोंरात अमीर बनने का सपना सभी देखते हैं। मगर दुनिया में बेहद कम ऐसे खुशकिस्मत लोग मौजूद हैं जिनका ये सपना साकार होता है। मूल रूप से केरल के रहने वाले एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई में रहने वाले एक भारतीय शख्स ने 39 करोड़ रुपये लॉटरी में जीत लिए हैं। शख्स को करोड़पति बनने की खबर अपने दोस्तों के जरिए मिली। नए साल के दिन इतनी बड़ी खुशखबरी मिलने के बाद शख्स खुशी से झूम उठा।

पूरे जीवन मेहनत करने के बावजूद कई लोग मनचाहा जीवन व्यतीत नहीं कर पाते हैं। समय के साथ-साथ उनकी जरूरते बढ़ती जाती है और वह उसे ही पूरा करने में लगे रहते हैं। बहुत सी ऐसी चीजें या सपने होते हैं जिन्हें अक्सर हम पैसों की वजह से पूरा नहीं कर पाते। पैसों के लिए मेहनत के साथ-साथ किस्मत का अच्छा होना भी जरूरी है। वैसे किस्मत कब पलटी मार जाए ये भी कोई नहीं जानता। 

कई बार इस तरह की खबरें सामने आती हैं कि किसी की लॉटरी लगी और वो करोड़पति बन गया। एक ऐसा ही ताजा मामला अबू धाबी से सामने आया है। जहां एक भारतीय शख्स रातोंरात करोड़पति बन गया। इस दौरान सबसे अच्छी बात यह रही कि उसने यह पैसे नए साल के पहले दिन जीतने में कामयाबी हासिल की। साल की शुरुआत में इतनी बड़ी खुशखबरी पाकर वह खुशी से फुले नहीं समा रहा। 

गल्फ न्यूज में छपी खबर के मुताबिक, इस शख्स का नाम अब्दुस्सलाम एनवी है। वो मूल रूप से केरल का रहने वाला है और फिलहाल मस्कट में रहता है। अब्दुस्सलाम ने अबू धाबी में हुए एक बिग टिकेट रेफल में 20 मिलियन दिरहम (करीब 39 करोड़) जीते हैं। अब्दुस्सलाम का टिकट नंबर 323601 है और उसने ये 29 दिसंबर को खरीदी थी। इस साल  यूएई में यह रेफल ड्रा जीतने वाला अब्दुस्सलाम पहला शख्स बन गया है। 

टॅग्स :दुबईभारतकेरलवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?