लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी गायिका ने छह अलग-अलग धुनों पर गाई हनुमान चालीसा

By भाषा | Updated: April 23, 2019 02:50 IST

कार्यक्रम में देश भर के भजन समूहों ने 20-20 मिनट के सत्र में 12 घंटे तक बिना रुके प्रार्थना का जाप किया। नारन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमने इस सीडी में हनुमान चालीसा की विभिन्न धुनों को एकसाथ रखने का फैसला किया ताकि यह विभिन्न आयु वर्गों के लोगों को आकर्षित कर सके।

Open in App
ठळक मुद्देमेरिका में बचपन से अपनी बहन जागृति के साथ शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षिण लिया है,उनके पिता जगदीश ने चार साल के लिए काम किया था।नारन ने गायिका पर ध्यान केन्द्रित किया और जागृति ने संगीत रचना पर। नारन का पूरा परिवार संगीत में रुचि रखता है।

भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी गायिका वंदना नारन ने छह अलग-अलग धुनों पर हनुमान चालीसा गा कर उसकी सीडी लॉन्च की है। जोहान्सबर्ग के दक्षिण स्थित इंडियन टाउनशिप लेनासिया में रविवार को आयोजित वार्षिक संयुक्त हनुमान चालीसा कार्यक्रम में नारन ने इनमें से कुछ पर प्रस्तुतियां भी दी।

कार्यक्रम में देश भर के भजन समूहों ने 20-20 मिनट के सत्र में 12 घंटे तक बिना रुके प्रार्थना का जाप किया। नारन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमने इस सीडी में हनुमान चालीसा की विभिन्न धुनों को एकसाथ रखने का फैसला किया ताकि यह विभिन्न आयु वर्गों के लोगों को आकर्षित कर सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पारम्परिक धुन बुजुर्गों को अधिक आकर्षित करेंगी, युवाओं के लिए इसमें अधिक आधुनिक संगीत है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक संगीत का उपयोग किया गया है।’’

नारन ने कहा, ‘‘ बोल निश्चित तौर पर वही हैं लेकिन प्रस्तुतियां विभिन्न धुनों पर की गई है।’’ नारन ने कई स्थानीय गीत प्रतियोगिता जीती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रस्तुतियां दी हैं।

उन्होंने अमेरिका में बचपन से अपनी बहन जागृति के साथ शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षिण लिया है, जहां उनके पिता जगदीश ने चार साल के लिए काम किया था। दक्षिण अफ्रीका आने के बाद उनकी संगीत में रुचि और बढ़ गई।

यहां आने के बाद नारन ने गायिका पर ध्यान केन्द्रित किया और जागृति ने संगीत रचना पर। नारन का पूरा परिवार संगीत में रुचि रखता है।

नेलसन मंडेला की 150वीं पुण्यतिथि पर पिछले वर्ष आयोजित एक कार्यक्रम में भी तीनों ने प्रस्तुति दी थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी