लाइव न्यूज़ :

टेक्सासः मेज पर बैठे भारतीय-अमेरिकी छात्र की गर्दन को श्वेत छात्र ने मरोड़ा, दोपहर के भोजन के दौरान की घटना, वीडियो वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 17, 2022 22:26 IST

एनबीसी 5 के अनुसार घटना 11 मई को टेक्सास स्थित कोपेल मिडिल स्कूल नॉर्थ में दोपहर के भोजन के दौरान हुई। खबर में कहा गया कि इंटरनेट पर प्रसारित एक वीडियो में दिख रहा है कि एक मेज पर बैठे भारतीय-अमेरिकी छात्र की गर्दन को एक श्वेत छात्र काफी देर तक मरोड़ कर रखा।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया खबर में यह जानकारी दी गई है।सीट से उठने के लिए कहते हुए सुना और देखा जा सकता है। गला दबा दिया गया और जबरदस्ती सीट से हटाया गया।

ह्यूस्टनः अमेरिकी राज्य टेक्सास स्थित कोपेल मिडिल स्कूल में एक भारतीय-अमेरिकी छात्र शान प्रीतमानी पर श्वेत छात्र ने हमला किया। छात्र के सहपाठियों द्वारा एक वीडियो को धमकाया जा रहा है और ऑनलाइन साझा किया गया है।

एक छात्र भारतीय अमेरिकी लड़के के पास आता है जो एक बेंच पर बैठा है और मांग कर रहा है कि वह खड़ा हो जाए। जब वह अपनी सीट छोड़ने से इनकार करता है, तो अमेरिकी छात्र गुस्से में आ जाता है और उसका गला घोंटने लगता है। अपनी कोहनी से पीछे से उसकी गर्दन दबाता है। श्वेत अमेरिकी विद्यार्थी की कथित दादागिरी का समना करना पड़ा, बल्कि उसे स्कूल से तीन दिन के निलंबन की सजा का भी सामना करना पड़ा। एक मीडिया खबर में यह जानकारी दी गई है।

एनबीसी 5 के अनुसार घटना 11 मई को टेक्सास स्थित कोपेल मिडिल स्कूल नॉर्थ में दोपहर के भोजन के दौरान हुई। खबर में कहा गया कि इंटरनेट पर प्रसारित एक वीडियो में दिख रहा है कि एक मेज पर बैठे भारतीय-अमेरिकी छात्र की गर्दन को एक श्वेत छात्र काफी देर तक मरोड़ कर रखा।

वीडियो में एक श्वेत छात्र को भारतीय-अमेरिकी छात्र को अपनी सीट से उठने के लिए कहते हुए सुना और देखा जा सकता है। जब भारतीय-अमेरिकी छात्र ने मना कर दिया, तो उसका गला दबा दिया गया और जबरदस्ती सीट से हटाया गया। वीडियो में अन्य छात्रों को हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए सुना जा सकता है, लेकिन उनके द्वारा इसे रोकने का प्रयास नहीं किया गया।

छात्र की मां सोनिका कुकरेजा ने कहा, ‘‘यह भयानक था। मैं तीन रात तक सो नहीं सकी। ऐसा लगा जैसे मेरा दम घुट रहा हो। मैं इसे देखकर कई बार रोयी।” इसके बावजूद स्कूल प्रशासन ने भारतीय-अमेरिकी छात्र को दंडित करते हुए उसे तीन दिन के लिए स्कूल से निलंबित कर दिया, जबकि दादागीरी करने वाले छात्र को केवल एक दिन के लिए निलंबित किया गया।

कुकरेजा ने कहा, ‘‘मैं अपने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल बोर्ड तथा पुलिस विभाग के इस मामले में कार्रवाई नहीं करने से मिलने वाले संदेश को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हूं। हम चाहते हैं कि हर बच्चे के साथ समान व्यवहार किया जाए। स्कूल में दादागीरी पर रोक लगे।’’

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल