लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट में नर्स मां 12 दिन बाद घर पहुंची तो 6 साल की बेटी ने उतारी आरती, आंखों से छलके आंसू

By प्रिया कुमारी | Updated: May 22, 2020 11:16 IST

सुरत में एक नर्स 12 दिन बाद अपने घर पहुंची तो 6 साल की बेटी ने मां की आरती उतारी और बर्थडे विश किया। इस प्यार को देखकर मां के आंखों में आसूं छलक गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 में ड्यूटी कर 13 वें दिन बाद घर पहुंची तो बेटी ने उतारी आरती।लॉकडाउन के कारण घर ना जाने के कारण हॉस्पिटल के क्वाटर में ही रहना पड़ा था।

कोरोना वायरस संकट के दौरान डॉक्टर और नर्स किसी योद्धा से कम नहीं, शायद यही वजह है कि धरती पर डॉक्टरों को भगवान कहा जाता है। इन दिनों डॉक्टर और नर्स अपने परिवार से दूर मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। ऐसे उनके परिवार वालों के लिए ये समय काफी कठिन हो जाता है।

इसी बीच सुरत में रहने वाली एक नर्स की दिल छू लेने वाली बात सामने आई है। दरअसल, धारा बेन 13 साल से सूरत के सिविल हॉस्पिटल में नर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। लगातार 12 दिनों तक वे कोविड-19 में ड्यूटी कर 13 वें दिन बाद अपने घर पहुंची, घर पर उनकी 6 साल की बेटी ने बहुत ही अनोखे तरीके मां का स्वागत किया जिसे देख लोग भावुक हो गए।

धारा बेन बताती हैं कि मैं जब घर के अंदर जा रही थी तो मेरी बेटी ने घर के बाहर मुझे देख लिया था, मुझे देखते ही बाहर रुकने को बोली और थोड़ी देर बाद मैं जब अंदर गई तो उसनें थाली से मेरी आरती उतारी और हैपी बर्थडे विश किया। उसके इस प्यार से मैं काफी भावुक हो गई अपने सारे गम भूल गई।

धारा बेन ने कहा कि शुरुआत में वे डेली आना जाना करती थी लेकिन बाद में लॉकडाउन के कारण सिविल हॉस्पिटल के स्टॉफ क्वार्टर में रहने लगी। वहीं उनकी बेटी दादी के साथ रहने लगी। धारा बेन के अनुसार वह हमेशा पूछती कि मम्मी घर कब आओगी?

धारा ने बयाया कि उनकी बेटी झरना ने अपने पिग्गी बैंक से रुपए निकालकर केक तैयार रखा था। बकौल धारा, 'मुझे तो याद ही नहीं था कि आज मेरा जन्मदिन था लेकिन बेटी के इस प्यार को मैं कभी नहीं भूल सकती। ऐसे पल जिंदगी में बहुत कम आते हैं। मेरी मां भी नर्स थी। वह आज भी जीवित हैं और अपनी नातिन को संस्कार देती रहती हैं।'

टॅग्स :वायरल वीडियोसीओवीआईडी-19 इंडियासूरतकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो