लाइव न्यूज़ :

चीनः कुएं में गिर गया 28 साल का शख्स लेकिन मोटापे ने बचा लिया, देखिए वायरल वीडियो

By प्रिया कुमारी | Updated: August 14, 2020 14:50 IST

चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक शख्स कुंए में अटक जाता है, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम आती है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।चीन एक छोटे से कुंए में मोटा सा शख्स अटक जाता है, जिसे लोग मिलकर निकाल रहे हैं।

28 साल के लियू नामक शख्स के मोटापे ने उसे जीवनदान दिया है। दरअसल लियू अपनी मोटी तोंद के कारण कुएं में गिरने से बच गया है। ये पुराना कुआं उसके मकान में ही बना हुआ है, जिसे लकड़ी से ढंक दिया गया था। जिसपर पैर पड़ते ही वो उसमें फंस गया। ये घटना चीन के हेनान प्रांत के लुओयांग शहर की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

फायर सर्विस विभाग ने इस रेस्क्यू मिशन का वीडियो बीते हफ्ते ही शेयर किया है। जिसमें बिना कमीज के एक शख्स को देखा जो सकता है। वह कुएं में फंसा हुआ है और शांति से मदद के लिए इंतजार कर रहा है। इस वीडियो में फायर सर्विस विभाग की टीम के करीब पांच लोग भी दिखाई दे रहे हैं। विभाग का कहना है कि ये शख्स कुएं में गिरने से केवल इसलिए बच सका है, क्योंकि वह काफी मोटा था। जब उसे बचाने ये लोग यहां पहुंचे तो इन्हें पता चला कि लियू कुएं में बुरी तरह फंस चुका है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उन्हें एक मजबूत रस्सी की जरूर भी पड़ी।

 लियू को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लियू का वजन 200 किलो से अधिक है। उन्होंने कहा कि वह केवल इसलिए बच सका है क्योंकि उसका वजन काफी अधिक था। अगर कोई पतला शख्स होता तो उसे बचा पाना मुश्किल था। जानकारी के मुताबिक लियू मानसिक रूप से बीमार है, वो उस लड़की पर कूद रहा था, जिससे कुएं को ढंका गया था। कुएं के सूख जाने के बाद परिवार ने इसे भरने की योजना भी बनाई थी। अब लियू को बचाए जाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोचीनट्विटरसोशल मीडियायू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?