लाइव न्यूज़ :

इमरान खान की घर में हुई पिटाई का वीडियो वायरल, लेकिन ये है इसकी पूरी सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 27, 2018 16:51 IST

इमरान खान की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही। यह वीडियो तकरीबन पांच साल पुराना है। 

Open in App

नई दिल्ली, 27 जून: पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर और नेता इमरान खान हमेशा ही किसी-न-किसी बातों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी उनपर जूते फेंके जाते हैं तो कभी उनपर स्याही फेंकी जाती रही है। इमरान खान की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही। यह वीडियो तकरीबन पांच साल पुराना है। 

इस वीडियो को 25 जून को यू-ट्यूब पर कई चैनलों पर अपलोड किया गया। वीडियो को व्हाट्सएप, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। पांच साल पुराने इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि इमरान खान को उनके घर में घुसकर पिटाई की जा रही है। 

दरअसल यह वीडियो इमरान खान के घर की नहीं है बल्कि एक अभियान रैली की है। लेकिन इस वीडियो में इसे जिस तरह दर्शाया जा रहा है उससे साफ यही लग रहा है कि इमराम की उनके घर में पिटाई की जा रही है। 

ड्रग्स के ओवरडोज ने ली शख्स की जान, बेटे के शव के पास चित्कारती हुई मां का वीडियो वायरल

वीडियो साल 2013 की है। जो पाकिस्तान के आखिरी आम चुनाव के अभियान रैली की है। इस वीडियो को 7 मई को द टेलीग्राफ ने पोस्ट किया था। इस रैली के दौरान इमरान खान के साथ एक दुर्घटना भी हो गई थी, जिसमें वह स्टेज से गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया था। 

बता दें कि मार्च में ही नेता इमरान खान को पंजाब प्रांत के गुजरात शहर में एक रैली के दौरान पाकिस्तानी तहरीक- ए- इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान पर एक जूता फेंका गया था। डॉन समाचार पत्र ने खबर दी है कि इमरान खान एक वाहन पर चढ़ कर लोगों को संबोधित कर रहे थे।  उसी समय एक जूता फेंका गया और पीटीआई नेता अलीम खान को जा लगा। वह इमरान खान के ठीक दाहिने तरफ खड़े थे। इस घटना के बाद भीड़ ने हमलावर पर काबू पा लिया।

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान के लिए राहत की खबर आई है। दरअसल, लाहौर की ट्रिब्यूनल कोर्ट ने इमरान खान को मियांवाली के एनए-95 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए योग्य करार दे दिया है। इन दलीलों को खारिज करते हुए कोर्ट ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए भी योग्य ठहराया है। पाकिस्तानी मीडिया हाउस डॉन की एक अन्य रिपोर्ट इमरान खान के पंजाब, खैबर पख्तुनख्वा और सिंध में नेशनल असेंबली के पांच निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की संभावना है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने वाले हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा