लाइव न्यूज़ :

इलुरुः लड़की पढ़ लिख कर कुछ बनना चाहती थी लेकिन घर वाले शादी करने पर अड़े थे, एक फोन कॉल और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2023 18:46 IST

लड़की इलुरु जिले के कमवरापुकोटा के वेंकटरपुरम की रहने वाली है और उसके माता-पिता ने आठ जून (बृहस्पतिवार) को उसकी शादी तय की थी।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की ने कहा कि वह पढ़ाई जारी रखना चाहती है और शादी नहीं करना चाहती।महिला पुलिस हेल्पलाइन दिशा एसओएस पर फोन किया और रोने लगी।फोन पर बात करने के कुछ ही मिनट बाद तलिकड़ापुली से पुलिस लड़की के घर पहुंच गई।

इलुरुः आंध्र प्रदेश में एक लड़की पढ़ लिख कर कुछ बनना चाहती थी लेकिन घर वाले उसकी शादी करने पर अड़े थे । घर वालों के अपनी जिद पर अड़े रहने के कारण आखिरकार लड़की ने शादी से तीन दिन पहले महिला पुलिस हेल्पलाइन दिशा को फोन किया और अपनी शादी रुकवा दी।

लड़की इलुरु जिले के कमवरापुकोटा के वेंकटरपुरम की रहने वाली है और उसके माता-पिता ने आठ जून (बृहस्पतिवार) को उसकी शादी तय की थी। सोमवार को पुलिस विभाग द्वारा साझा प्रेस नोट में कहा गया है, “लड़की ने कहा कि वह पढ़ाई जारी रखना चाहती है और शादी नहीं करना चाहती।

इसलिए उसने महिला पुलिस हेल्पलाइन दिशा एसओएस पर फोन किया और रोने लगी।” फोन पर बात करने के कुछ ही मिनट बाद तलिकड़ापुली से पुलिस लड़की के घर पहुंच गई। लड़की ने शिकायत की कि उसके परिजन ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी तय कर दी है।

नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अच्छे अंकों से 10वीं कक्षा पास कर चुकी है और कम से कम स्नातक तक की पढ़ाई करना चाहती है। लड़की ने शिक्षा पूरी करने के बाद अपने परिजन के निर्देशों के अनुसार शादी करने का वादा किया।

बाद में, पुलिस ने लड़की के माता-पिता को सलाह दी कि उसके उत्साह और इंटरमीडिएट परीक्षा में उसके अच्छे अंकों को देखते हुए उसकी पढ़ाई को बीच में रोकना ठीक नहीं है। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद उसके माता-पिता मान गए और उच्च शिक्षा प्राप्त करने में अपनी बेटी का समर्थन का वादा करते हुए उसकी शादी रद्द कर दी। पुलिस के मुताबिक, माता-पिता अपनी बेटी की जल्द शादी इसलिए करना चाहते थे क्योंकि वे उसकी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते थे। 

 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो