लाइव न्यूज़ :

#T20WorldCup: टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत, अनुष्का शर्मा ने कहा-मजा आ गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 18:42 IST

Icc women's t20 world cup 2020: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पूनम यादव, तान्या भाटिया और टीम इंडिया ट्रेंड हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का शर्मा भारतीय स्टार गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बॉयोपिक में नजर आने वाली हैं.भारतीय टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया.

icc women's t20 world cup 2020 के पहले मैच में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आसानी से हरा दिया है। स्टार लेग स्पिनर पूनम यादव और तेज गेंदबाज शिखा पांडेय ने धारदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 115 रनों पर समेट दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा की पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 132 रनों का स्कोर किया। इस तरह टीम इंडिया ने इस मैच को 17 रनों से जीता। टीम इंडिया की विकेटकीपर तान्या भाटिया ने जीत में अहम किरदार निभाया। भाटिया ने दो कैच लेने के साथ ही दो स्टंप भी किए।

टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने भी बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, विश्व कप में क्या शानदार शुरुआत और वूमन इन ब्लू द्वारा रोमांचक जीत! मजा आ गया अनुष्का शर्मा जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टॉर क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के बॉयोपिक पर नजर आएंगी। 

पढ़ें टीम इंडिया को कैसी मिली जीत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 132 रन बनाए। 16 साल की शेफाली वर्मा ने  15 गेंद में 29 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और एक छक्का जड़ा था। जेमिमा रोड्रिग्स (33 गेंद में 26 रन) जबकि  दीप्ति शर्मा ने 46 गेंद में नाबाद 49 रन की संयमित पारी खेली। इसके बाद लेग स्पिनर पूनम यादव और मध्यम गति की गेंदबाज शिखा पांडे ने भारतीय टीम को बेहतरीन वापसी दिलायी और आस्ट्रेलिया को 19.5 ओवर में 115 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। पूनम यादव ने सिर्फ 4 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं शिखा पांडेय ने 3.5 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाया।    

टॅग्स :आईसीसी महिला टी20 विश्व कपऑस्ट्रेलियाअनुष्का शर्माटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल