लाइव न्यूज़ :

फ्री में नहीं लिया गिफ्ट! उपहार में मिले मिक्सर का चेक के जरिए किया था पेमेंट, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए IAS अधिकारी ने शेयर किया फोटो

By आजाद खान | Updated: August 13, 2023 16:04 IST

दावा है कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम किसी से गिफ्ट नहीं लिया करते थे। ऐसे में एक कंपनी ने उन्हें एक गिफ्ट दिया था जिसका वे पैसे भी दे दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को लेकर एक खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर उनका एक बैंक चेक वायरल हो रहा है। उन्होंने यह बैंक चेक एक गिफ्ट की रकम अदा करते हुए काटा था।

Viral News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत के एक महान वैज्ञानिक और राष्ट्रपति थे। यही नहीं वे एक बहुत ही सिद्धांतवादी व्यक्ति थे जिन्होंने कोई भी उपहार या उपकार स्वीकार करना सही नहीं समझते थे। राष्ट्रपति कलाम के इसी गुण को आईएएस अधिकारी एम वी राव ने एक लंबे पोस्ट के जरिए बताया है। 

आईएएस अधिकारी राव ने बताया कि राष्ट्रपति कलाम कितने सिद्धांतवादी व्यक्ति थे कि वे किसी से गिफ्ट नहीं लेते थे। ऐसा ही एक घटना का जिक्र आईएएस अधिकारी ने किया है जिसमें राष्ट्रपति कलाम को गिफ्ट मिलने पर बाद में उसके पैसे देने की बात सामने आई थी। 

क्या है पूरा मामला

आईएएस अधिकारी राव ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें राष्ट्रपति कलाम का एक बैंक चेक देखा गया है। दरअसल, राष्ट्रपति कलाम एक प्रोग्राम में हिस्सा लिए था जहां वहां बतौर गिफ्ट एक मिक्सर दिया गया था। पहले राष्ट्रपति कलाम ने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया था लेकिन बार-बार कहने पर वे उसे ले लिए थे। 

बताया जाता है कि बाद में वे अपने एक आदमी को भेजकर इस मिक्सर के बाजार भाव का पता लगाया था और उतने रकम का एक बैंक चेक काटकर गिफ्ट देने वाली कंपनी को भेजा था। यही नहीं वे बैंक में बाद में पता भी लगाए थे कि उनके खाते से काटी गई चेक का पैसा कंपनी को मिला है कि नहीं मिला है। 

राष्ट्रपति कलाम का यह था कहना

ऐसे में जब राष्ट्रपति कलाम को यह पता चला कि कंपनी ने चेक को बैंक में जमा ही नहीं किया तो उन्होंने कंपनी को जानकारी दी कि अगर वे चेक जमा नहीं करेंगे तो वे गिफ्ट को वापस कर देंगे। इसके बाद कंपनी ने चेक जमा कर दिया लेकिन इस चेक का एक फोटोकॉपी अपने पास रख ली थी। ऐसे में वही फोटोकॉपी आईएएस अधिकारी राव द्वारा शेयर की गई है।  

टॅग्स :अजब गजबए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाममिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी