लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर की हालात पर दुखी होकर केरल के IAS अधिकारी ने नौकरी से दिया इस्तीफा

By स्वाति सिंह | Updated: August 25, 2019 12:43 IST

साल 2018 में केरल में भीषण बाढ़ आने के बाद गोपीनाथ अपने अपने घर पहुंचे थे और गुमनाम तरीके से राहत तथा बचाव कार्य में हिस्‍सा लिया था। जब एर्नाकुलम के कलेक्‍टर के मोहम्‍मद वाई सफिरुल्‍ला ने एक कलेक्‍शन सेंटर में उन्हें पहचाना तब उनकी पहचान सबके सामने आने आई।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर पर पाबंदियों से दुखी IAS ने इस्तीफा दिया है।कन्‍नन ने कहा 'वह कश्‍मीर में मूलभूत अधिकारों के निलंबन के खिलाफ इस्‍तीफा दे रहे हैं।

साल 2018 में केरल में आए बाढ़ के दौरान अपने काम को लेकर सराहे गए आईएएस अधिकारी कन्‍नन गोपीनाथ ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल, कन्नन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्मकर लाखों लोगों के 'मूलभूत अधिकार' छीन लिए गए हैं।

उनका कहना है कि वह सिविल सेवा में यह उम्मीद लेकर आए थे कि वह लोगों की आवाज बन सकेंगे जिन्हें बोलने नहीं दिया जाता। लेकिन यहां वह खुद अपनी ही आवाज नहीं उठा पा रहे। बता दें कि 2012 बैच के केरल से आईएएस अधिकारी इन दिनों केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में तैनात थे। कन्नन के इस्तीफा देने पहले पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल स्वरूप ने ट्वीट किया 'हमे अपने इस तरह के अधिकारीयों पर बेहद गर्व है।

बता दें कि साल 2018 में केरल में भीषण बाढ़ आने के बाद गोपीनाथ अपने अपने घर पहुंचे थे और गुमनाम तरीके से राहत तथा बचाव कार्य में हिस्‍सा लिया था। जब एर्नाकुलम के कलेक्‍टर के मोहम्‍मद वाई सफिरुल्‍ला ने एक कलेक्‍शन सेंटर में उन्हें पहचाना तब उनकी पहचान सबके सामने आने आई। हालांकि इसके चलते उनकी मुसीबत भी बढ़ गई थी।

एक  केंद्रशासित प्रदेश किस तरह से बाढ़ पीड़‍ितों की मदद कर सकते हैं। इसको लेकर कन्‍नन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। गोपीनाथ ने कहा है कि उन्‍होंने अभी अपने भविष्‍य के लिए कोई योजना नहीं बनाई है। उन्‍होंने कहा, 'इस सिस्‍टम से निकलने के बाद मैंने अभी यह नहीं सोचा है क‍ि मैं क्‍या करूंगा। अभी मेरा केवल इतना उद्देश्‍य है, इस सिस्‍टम को छोड़ना।' 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल