लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः 56 वर्षीय बुजुर्ग की किडनी में से 1 घंटे में निकाले गए 206 स्टोन, 6 महीने से असहनीय दर्द से गुजर रहा था मरीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2022 11:02 IST

ग्लेनीगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने नलगोंडा निवासी वीरमल्ला रामलक्ष्मैया के कीहोल सर्जरी के जरिए पत्थरों को निकाला।

Open in App
ठळक मुद्दे56 साल के हैदराबाद मैन निवासी वीरमल्ला रामलक्ष्मैया 6 महीने से किडनी की पथरी से पीड़ित थेग्लेनीगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक घंटे के भीतर बुजुर्ग की किडनी से 206 पत्थर निकाले

हैदराबाद: यहां एक 56 साल के बुजुर्ग की किडनी में से डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए 206 पत्थर निकाले। बुजुर्ग छह महीने से इस दर्दनाक पीड़ा को झेल रहा था। डॉक्टरों को बुजुर्ग की किडनी में मौजूद 206 पत्थरों को निकालने में एक घंटे लगे। सर्जरी के बाद बुजुर्ग कोराहत मिली।

ग्लेनीगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने नलगोंडा निवासी वीरमल्ला रामलक्ष्मैया के कीहोल सर्जरी के जरिए पत्थरों को निकाला। रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्ग वीरमल्ला पथरी का इलाज एक स्थानीय स्वास्थ्य चिकित्सक द्वारा करा रहा था। हालांकि दवाएं सिर्फ कुछ देर के लिए ही राहत दे रही थीं। इसके बाद दर्द शुरू हो जाता था। दर्द के कारण उसका दैनिक जीवन काफी प्रभावित होता था

अस्पताल में सीनियर कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ पूला नवीन कुमार ने कहा, "शुरुआती जांच और अल्ट्रासाउंड स्कैन में कई बाएं गुर्दे (किडनी) के कैलीकुली (बाईं ओर गुर्दे की पथरी) के होने का पता चला था जिसकी पुष्टि सीटी कुब स्कैन के साथ भी की गई। डॉक्टर ने कहा कि मरीज की काउंसलिंग की गई और एक घंटे तक चलने वाली कीहोल सर्जरी के लिए तैयार किया गया। सर्जरी में सभी पत्थरों को निकाल दिया गया।

इस सर्जरी को डॉ नवीन कुमार ने लीड किया था जिसमें उनका साथ डॉ वेणु मन्ने, कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट, डॉ मोहन, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, और प्रक्रिया में नर्सिंग और सहायक स्टाफ के अन्य सदस्यों ने दिया। डॉ नवीन ने कहा,  वे पूरी तरह से ठीक हैं। उन्हें दूसरे दिन छुट्टी दे दी गई।

पथरी के बढ़ते मामलों पर अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि गर्मियों में उच्च तापमान से लोगों में निर्जलीकरण के मामले बढ़ जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप गुर्दे में पथरी बन सकती है। वे सलाह देते हैं कि लोग खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए अधिक से अधिक पानी और नारियल पानी का सेवन करें, यदि संभव हो तो।

टॅग्स :हैदराबादहेल्थ टिप्सहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो