लाइव न्यूज़ :

जानें संसद में कांग्रेस नेताओं ने स्मृति ईरानी के साथ ऐसा क्या बर्ताव किया कि 'माफीनामे' की जिद्द पर अड़ें हैं अमित शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 12:39 IST

लोकसभा के घटनाक्रम पर स्मृति ईरानी ने संसद भवन परिसर में शुक्रवार (6 दिसंबर) को संवाददाताओं से कहा, ‘‘बांह चढ़ाकर मारने की भावमुद्रा के साथ एक पुरुष सांसद मेरी तरफ आए, जिसके बाद एक युवा सांसद ने कहा कि मैं बोली ही क्यों... मैं इससे स्तब्ध हूं।’’ 

Open in App
ठळक मुद्दे लोकसभा स्पीकप ओम बिरला ने कहा कि हम सबको सदन की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।मैं भाजपा की कार्यकर्ता हूं कि मैं देखना चाहूंगी कि सदन में सोमवार को महिला के पक्ष में बोलने की विपक्ष मुझे और क्या सजा देने वाला है।: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

लोकसभा में उन्नाव बलात्कार मामले पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के कुछ सदस्यों के साथ तीखी नोकझोंक के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि वह इस घटना 'स्तब्ध' हैं और अब देखना है कि विपक्ष उन्हें महिला के पक्ष में बोलने की क्या सजा देता है। स्मृति ईरानी पर बयान को लेकर लोकसभा में आज (9 दिसंबर) हंगामा हो रहा है। बीजेपी ने कांग्रेस के दो सांसदों से माफी की मांग की है। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से माफी की मांग करते हुए कहा है,  महिला सदस्यों से बदसलूकी शर्मनाक है.किसी को सभा को बाधित करने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस सासंद माफी मांगे अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो स्पीकर उचित कार्रवाई कर सकते हैं। 

इसके बाद लोकसभा स्पीकप ओम बिरला ने कहा कि हम सबको सदन की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। मैंने हमेशा कोशिश की है कि सदन की मर्यादा का मान रखा जाए। जब मैं विश्व के सम्मेलनों में जाता हूं तो मैं गर्व कैसे कह सकता हूं की हमारी सदन की मर्यादा सबसे ऊपर है। 

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता पर क्या लगाए हैं आरोप 

लोकसभा के घटनाक्रम पर स्मृति ईरानी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बांह चढ़ाकर मारने की भावमुद्रा के साथ एक पुरुष सांसद मेरी तरफ आए, जिसके बाद एक युवा सांसद ने कहा कि मैं बोली ही क्यों... मैं इससे स्तब्ध हूं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा की कार्यकर्ता हूं कि मैं देखना चाहूंगी कि सदन में सोमवार को महिला के पक्ष में बोलने की विपक्ष मुझे और क्या सजा देने वाला है।’’ 

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के दो सांसदों को माफी मांगनी चाहिए या उन्हें निलंबित किया जाना चाहित तो स्मृति ने कहा, ‘‘संसद में खड़ा होकर मैं मारूंगा का पोज लेता है, बांह चढ़ाकर मारने के लिए आता है तो उसके खिलाफ क्या करना चाहिए?’’ 

उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जलाये जाने की घटना पर चर्चा के दौरान शुक्रवार (6 दिसंबर) को लोकसभा में कांग्रेस के कुछ सदस्यों और स्मृति ईरानी के बीच तीखी नोंकझोक हो गई । सरकार ने कांग्रेस सदस्यों के ‘‘धमकी भरे लहजे’’ पर गहरी आपत्ति व्यक्त करते हुए दो सदस्यों टी एन प्रतापन एवं डीन कुरियाकोस के माफी मांगने की मांग की। 

लोकसभा में इस नोकझोंक की शुरुआत उस वक्त हुई जब शून्यकाल के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्नाव की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि आज हम एक तरफ राम मंदिर बनाने वाले हैं दूसरी तरफ देश में ‘सीताएं जलाई जा रही हैं । इस पर पलटवार करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बलात्कार जैसी घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। (पीटीआई इनपुट के साथ)  

टॅग्स :स्मृति ईरानीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससंसदउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतदिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश कुमार?, बांका सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट?, लालू यादव की पार्टी से बेटा लड़ा था विधानसभा चुनाव?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप