लाइव न्यूज़ :

VIDEO: रेस्टोरेंट में होस्ट ने मांगा वैक्सीनेशन प्रूफ, महिलाओं ने मिलकर कर दी पिटाई

By वैशाली कुमारी | Updated: September 19, 2021 12:11 IST

दरअसल नई गाइडलाइंस के मुताबिक रेस्टोरेंट में एंट्री के लिए वैक्सीनेशन प्रूफ दिखाना जरूरी है जिसके चलते रेस्टोरेंट की होस्ट ने ग्राहक से वैक्सीनेशन प्रूफ मांगा तो उस ग्राहक ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना मैनहट्टन के कैरामाइन रेस्टोरेंट की हैहोस्ट ने ग्राहक से वैक्सीनेशन प्रूफ मांगा तो उस ग्राहक ने उसे बुरी तरह से पीट दिया

अमेरिका के मैनहट्टन में रेस्टोरेंट्स के होस्ट को ग्राहक से वैक्सीनेशन प्रूफ मांगने पर मारपीट की खबर सामने आई है। दरअसल नई गाइडलाइंस के मुताबिक रेस्टोरेंट में एंट्री के लिए वैक्सीनेशन प्रूफ दिखाना जरूरी है जिसके चलते रेस्टोरेंट की होस्ट ने ग्राहक से वैक्सीनेशन प्रूफ मांगा तो उस ग्राहक ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। 

यह घटना मैनहट्टन के कैरामाइन रेस्टोरेंट की है। गुरुवार शाम 5:00 बजे 3 महिलाओं ने रेस्टोरेंट में दाखिला लिया अंदर घुसते ही होस्ट ने गाइडलाइंस के मुताबिक प्रूफ दिखाने के लिए कहा तो उन महिलाओं को गुस्सा आ गया। उन्होंने 22 वर्ष की लड़की को पीटना शुरू कर दिया। बता दें कि वह लड़की यहां हफ्ते में 3 दिन नौकरी करती थी। 

आक्रामक महिलाएं यहीं नहीं रुकी। उन्होंने रेस्टोरेंट के दो और स्टाफ मेंबर्स को भी पीटा। बाद में मामले में जब तूल पकड़ा तो इन तीनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

सोशल मीडिया पर यह घटना तेजी से वायरल हो रही है। इस घटना की एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अचानक महिलाएं सिर्फ वैक्सीनेशन प्रूफ मांगने पर लड़की को मारना शुरू कर देती हैं। वह लड़की चिल्लाती है तो आसपास के खड़े लोग उसका बचाव करने आगे आते हैं। इसके बाद वह महिलाएं दो और स्टाफ मेंबर्स को पीटने लगती हैं। शेफ एलेजांद्रो ने बताया कि उस लड़की को धमकाया गया था और वह रो रही थी फिलहाल अभी यह सामने नहीं आया है कि उन महिलाओं ने इस मामूली सी बात के लिए इतना बड़ा हंगामा क्यों किया? पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?