लाइव न्यूज़ :

Video: असम के बारपेटा में दिखा खौफनाक बवंडर, चुटकियों में टॉरनेडो ने उजाड़ दिए धान के खेत, उड़ा डाली झोंपड़ियां, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: May 8, 2022 10:24 IST

असम के मौसम विज्ञान के उप महानिदेशक संजय ओ'नील शॉ की अगर माने तो यह कोई चक्रवात नहीं है। यह कम तीव्रता वाला एक बवंडर है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के बारपेटा जिले से एक बवंडर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इलाके में यह बवंडर शनिवार को आया था। असम और मेघालय में पहले से बारिश को देखते हुए यलो अलर्ट जारी है।

गुवाहाटी: असम के बारपेटा जिले में शनिवार को एक खौफनार बवंडर या टॉर्नेडो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बवंडर का पूरा मंजर कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि इससे घान के खेत और वहां मौजूद झोपड़ियों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। इलाके में यह बवंडर तब आया है जब मौसम विभाग ने असम और मेघालय में यलो अलर्ट जारी कर रखा है। आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल के महीने में भारी बारिश और तूफान के कारण बहुत नुकसान देखने को मिला था जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। 

कैमरे में कैद हुआ बवंडर

वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे बवंडर इलाके में तबाही मचा रहा है। वहां मौजूद लोगों ने इस मंजर को अपने कैमरे में कैद किया जिसमें यह देखा जा रहा है कि कैसे बवंडर के चपेट में जो आ रहा है, वह उसे उड़ा ले जा रहा है। वीडियो में यह भी देखा गया कि कैसे बवंडर खेतों में पड़े अनाज और लोगों के घरों के अस्थाई छतों को अपने संग उड़ा ले जा रहा है। वहां मौजूद लोगों को बवंडर इतना खतरनाक लगा कि लोग डर के मारे भगवान को याद करने लगे थे। बवंडर को एक जगह से दूसरी जगह जाते देखा गया है और ऐसे में उसके रास्ते में जो भी आता रहा, वह उसे अपने में समेटते गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

क्या कहना है मौसम विभाग का

इस बवंडर पर मौसम विभाग का कहना है कि इसे चक्रवात नहीं कहा जा सकता है। इस पर बोलते हुए गुवाहाटी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञान के उप महानिदेशक संजय ओ'नील शॉ ने बयान दिया है। उन्होंने EastMojo के माध्यम से कहा, 'शनिवार को असम के बारपेटा में चेंगा जिले में एक कम तीव्रता वाला बवंडर आया। यह चक्रवात नहीं है।' बताया जा रहा है कि इस बवंडर की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। 

टॅग्स :असमचक्रवाती तूफानBarpetaभारतीय मौसम विज्ञान विभागवायरल वीडियोमेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?