लाइव न्यूज़ :

15 जून से देशभर में फिर से लागू होगा पूर्ण लॉकडाउन, सरकार ने बताई वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई

By सुमित राय | Updated: June 10, 2020 17:34 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने 15 जून से देशभर में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया दावा किया जा रहा है कि 15 जून से देशभर में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के संकेत दिए हैं और इसमें ट्रेनों के अलावा हवाई सफर पर भी ब्रेक लगेगा।सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने वायरल हो रहे इस मैसेज को फेक बताया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से लगाए गए लॉकडाउन में सरकार धीरे-धीरे छूट दे रही है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 15 जून से देशभर में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। वायरल हो रहे इस मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के संकेत दिए हैं और इसमें ट्रेनों के अलावा हवाई सफर पर भी ब्रेक लगेगा।

सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने वायरल हो रहे इस मैसेज को फेक बताया है। पीआईबी ने फैक्ट चेक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "दावा: सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। #PIBFactcheck- यह #Fake है।  फेक न्यूज फैलाने वाली ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें।"

देश में पहली बार एक्टिव केस से ज्यादा हुई ठीक लोगों की संख्या

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 276583 लोग कोरोना वायरस संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 7745 लोगों की मौत हो चुकी है। देशभर में 135205 कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं और 133632 एक्टिव केस मौजूद हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना के ठीक हुए लोगों की संख्या एक्टिव केस से ज्यादा हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियासोशल मीडियाफैक्ट चेक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो