लाइव न्यूज़ :

अयोध्या फैसले से पहले सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 'हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई', जानें लोगों की क्या है प्रतिक्रियाएं

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 9, 2019 10:52 IST

Ram Janmabhoomi-Babri Masjid Dispute verdict: अयोध्या में विवादित जमीन पर मालिकाना हक संबंधी मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट की पीठ आज पूर्वाह्न 10:30 बजे अपना फैसला सुनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न धर्म गुरुओं ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा न्यायालय के फैसले का सम्मान करने की अपील की है।ट्विटर पर राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर कई ट्रेंड चल रहे हैं।

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाने वाला है। 5 सदस्यीय संविधान पीठ सुबह साढ़े 10 बजे से अपना फैसला पढ़ना शुरू करेगी। इस संवेदनशील मामले को देखते हुए देशभर की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में धारा 144 लागू किया गया है और स्कूल-कॉलेज बंद रखा गया है। फैसले से पहले ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है 'हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई' #hindumuslimbhaibhai. इस हैशटैग के साथ हजारों लोगों का कहना है कि फैसला कुछ भी हो लेकिन देश में हिंदू-मुस्लिम एकता बने रहना चाहिए। 

कुछ यूजर भारत के संविधान की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य राज्य है। वहीं कुछ यूजर का कहना है कि फैसला आने के बाद शांति बनाए रखें और किसी भी तरह हिंसा को बढ़ावा ना दें। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न धर्म गुरुओं ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा न्यायालय के फैसले का सम्मान करने की अपील की है। दिल्ली में फैसला सुनाने वाली संविधान पीठ के पांचों न्यायाधीशों के आवास के बाहर शुक्रवार से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर एक नोटिस के माध्यम से शुक्रवार शाम जानकारी दी गई कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ शनिवार सुबह साढ़े दस बजे इस मामले में फैसला सुनायेगी।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देर शाम कहा कि अयोध्या पर उच्चतम न्यायालय का जो भी फैसला आएगा, वह किसी की हार-जीत नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार रात सिलसिलेवार ट्वीट कर यह अपील की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "देश की न्यायपालिका के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए समाज के सभी पक्षों ने, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने, सभी पक्षकारों ने बीते दिनों सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए जो प्रयास किए, वे स्वागत योग्य हैं। कोर्ट के निर्णय के बाद भी हम सबको मिलकर सौहार्द बनाए रखना है।" 

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या विवादबाबरी मस्जिद विवादट्विटरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल