'सावधान, लाइव पेट्रोल बम हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी', हरियाणा के मंत्री अनिल विज के बिगड़े बोल, लोगों ने लगाई क्लास

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 25, 2019 13:28 IST2019-12-25T13:28:38+5:302019-12-25T13:28:38+5:30

ऐसा पहली बार नहीं है जब  हरियाणा के मंत्री अनिल विज नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध करने वाले निशाना साधा है। उन्होंने पहले भी विवादित बयान देते हुए कहा था कि देश के विपक्ष और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान दोनों की भाषा एक जैसी है। 

Haryana Minister Anil Vij calls Rahul Gandhi & Priyanka Gandhi live petrol bombs twitter slams on this | 'सावधान, लाइव पेट्रोल बम हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी', हरियाणा के मंत्री अनिल विज के बिगड़े बोल, लोगों ने लगाई क्लास

हरियाणा के मंत्री अनिल विज (फाइल फोटो)

Highlightsहरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जहां भी जाते हैं आग भड़काते हैं।अनिल विज का यह ताजा बयान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के मेरठ पहुंचने और वापस लौटने के बाद आया। अनिल विज अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए हैं।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को लाइव पेट्रोल बम बताया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने 24 दिसंबर की शाम ट्वीट कर कांग्रेस के दोनों नेताओं पर तंज कसा है। अनिल विज ने लिखा, ''सावधान रहो, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी लाइव पेट्रोल बम हैं, जहां भी जाते हैं वहां आग लगाने का काम करते हैं और सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान पहुंचाते हैं।'' अपने इस ट्वीट को लेकर अनिल विज ट्रोल हो गए हैं। लोग उनके बयान की आलोचना कर रहे हैं। अनिल विज का यह ताजा बयान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के मेरठ पहुंचने और वापस लौटने के बाद आया। 

उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मेरठ पहुंचे थे लेकिन उन्हें शहर के बाहर ही रोक लिया गया था। जिसके बाद यूपी पुलिस और योगी आदित्यनाथ की सरकार की ट्विटर पर जमकर आलोचना हुई थी, जिसके बाद  अनिल विज ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर तंज किया।

एक यूजर ने लिखा, अगर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी बम हैं तो आप क्या हैं मंत्री जी।

एक यूजर ने लिखा, आपने तो पूरा देश ही जला दिया है।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब  हरियाणा के मंत्री अनिल विज अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए हैं या फिर चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी  हरियाणा के मंत्री अनिल विज नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध करने वाले तीखा हमला कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि  हिंदुस्तान में हंगामा करना विपक्ष और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की साजिश है। देश के विपक्ष और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान दोनों की भाषा एक जैसी है। 

Web Title: Haryana Minister Anil Vij calls Rahul Gandhi & Priyanka Gandhi live petrol bombs twitter slams on this

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे