लाइव न्यूज़ :

जब हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने बुजुर्ग महिला को अपनी जेब से दिए 2500 रुपये दिए, जानें क्या है पूरा मामला, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2022 20:57 IST

रोहतक में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिला की मदद की और परिवार पहचान पत्र आंकड़ों के सत्यापन में गलती के कारण वृद्धावस्था पेंशन रुकने की शिकायत पर संज्ञान लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों से उनका विधवा पेंशन तत्काल बहाल करने का निर्देश दिया। रोहतक में 160 लोगों की पेंशन बंद हुई थी लेकिन बाद में 70 लोगों की पेंशन बहाल कर दी गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ पहुंचाने को प्रतिबद्ध है।

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को एक बुजुर्ग महिला को अपनी जेब से 2,500 रुपये दिए और अधिकारियों से उनका विधवा पेंशन तत्काल बहाल करने का निर्देश दिया। आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।

रोहतक में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के दौरान खट्टर ने महिला की मदद की और परिवार पहचान पत्र आंकड़ों के सत्यापन में गलती के कारण वृद्धावस्था पेंशन रुकने की शिकायत पर संज्ञान लिया। बयान में कहा गया है, मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग से तत्काल आंकड़ों में सुधार करने और ऐसे लाभार्थियों का पेंशन तत्काल बहाल करने को कहा।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने एक बुजुर्ग महिला को अपनी जेब से 2,500 रुपये दिए और अधिकारियों से तत्काल उनकी वृद्धावस्था पेंशन बहाल करने के लिये कहा। मुख्यमंत्री को बताया गया कि रोहतक में 160 लोगों की पेंशन बंद हुई थी लेकिन बाद में 70 लोगों की पेंशन बहाल कर दी गई है।

खट्टर ने कहा, ‘‘इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है और ऐसे सभी लाभार्थियों की पेंशन तत्काल बहाल कर दी जाएगी और सुनिश्चित किया जाएगा कि उनकी पुरानी बकाया राशि का भी भुगतान हो।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ पहुंचाने को प्रतिबद्ध है।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी