लाइव न्यूज़ :

थाना गांव पहुंचे थे हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर, बुजुर्ग महिला ने बसों के नहीं रुकने की शिकायत की और फिर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2023 16:14 IST

हरियाणाः जन संवाद कार्यक्रम के तहत थाना गांव के ग्रामीणों से बातचीत के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने बसों के वहां नहीं रुकने की शिकायत की और सीएम खट्टर ने इस पर कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देपिहोवा और कुरुक्षेत्र डिपो की कम से कम आठ बसें गांव में रुकेंगी।ग्रामीणों की सुविधा के लिए बस स्टॉप पर बसों के समय का उल्लेख किया जाएगा।चालकों और परिचालकों को थाना के निर्धारित मार्ग पर बसें रोकने के निर्देश दिए।

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर कुरुक्षेत्र में थाना गांव के दौरे पर पहुंचे और एक बुजुर्ग महिला की मांग पर कहा कि सरकारी बसें गांव के स्टॉप पर रुका करेंगी। एक सरकारी बयान के मुताबिक, जन संवाद कार्यक्रम के तहत थाना गांव के ग्रामीणों से बातचीत के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने बसों के वहां नहीं रुकने की शिकायत की और खट्टर ने इस पर कार्रवाई की।

खट्टर ने कहा कि पिहोवा और कुरुक्षेत्र डिपो की कम से कम आठ बसें गांव में रुकेंगी और ग्रामीणों की सुविधा के लिए बस स्टॉप पर बसों के समय का उल्लेख किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक, कुरुक्षेत्र को बसों के लिए 12 घंटे का मार्ग चार्ट तैयार करने और चालकों और परिचालकों को थाना के निर्धारित मार्ग पर बसें रोकने के निर्देश दिए।

जन संवाद कार्यक्रम में पिहोवा विधायक व मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्य मंत्री संदीप सिंह भी शामिल हुए। कुरुक्षेत्र के बरना गांव में लोगों से बातचीत करते हुए खट्टर ने कहा कि सरपंचों को तीन महीने में एक बार ग्राम सभा की बैठक जरूर करनी चाहिए।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी