लाइव न्यूज़ :

Har Ghar Tiranga: चंडीगढ़ ने अबू धाबी का रिकॉर्ड तोड़ा, नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, लहराते राष्ट्रध्वज की सबसे बड़ी मानवीय श्रृंखला, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2022 20:41 IST

Har Ghar Tiranga: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और अन्य विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कम से कम 5,885 छात्र, एनआईडी फाउंडेशन के स्वयंसेवक और अन्य गणमान्य व्यक्ति यहां चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में लहराते झंडे वाली छवि की मानव श्रृंखला बनाने के लिए एकत्र हुए।

Open in App
ठळक मुद्देउपलब्धि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूर्व के रिकॉर्ड को तोड़कर प्राप्त की गई। एनआईडी फाउंडेशन एवं चंडीगढ़ फाउंडेशन ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है।यूएई ने 2017 में 4,130 लोगों की मदद से लहराते राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने यहां लहराते राष्ट्रध्वज के आकार में दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाकर शनिवार को नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (जीडब्ल्यूआर) बनाया। यह उपलब्धि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूर्व के रिकॉर्ड को तोड़कर प्राप्त की गई।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और अन्य विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कम से कम 5,885 छात्र, एनआईडी फाउंडेशन के स्वयंसेवक और अन्य गणमान्य व्यक्ति यहां चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में लहराते झंडे वाली छवि की मानव श्रृंखला बनाने के लिए एकत्र हुए।

‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के आधिकारिक निर्णायक स्वप्निल डांगरीकर ने कहा, ‘‘अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात के ‘जेम्स एजुकेशन’ का ‘लहराते राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि’ का पिछला विश्व रिकॉर्ड टूट गया है और आज के कार्यक्रम में एनआईडी फाउंडेशन एवं चंडीगढ़ फाउंडेशन ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है।’’

यूएई ने 2017 में 4,130 लोगों की मदद से लहराते राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, एनआईडी के मुख्य संरक्षक और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति सतनाम सिंह संधू और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

डांगरीकर ने राज्यपाल और विश्वविद्यालय के चांसलर को जीडब्ल्यूआर प्रमाणपत्र की एक प्रति सौंपी। देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत चलाई जा रही ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मजबूती देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करके चंडीगढ़ ने देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ में पूरी दुनिया को एक बहुत अच्छा संदेश दिया हौ। पुरोहित ने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम मेरी कल्पना से भी बड़ा बन गया है। मैं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति और एनआईडी फाउंडेशन के प्रमुख संरक्षक सतनाम सिंह संधू को हार्दिक बधाई देता हूं, जिनकी टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एनआईडी फाउंडेशन और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय लोगों को एक साथ लाने, देशभक्ति की भावना का जश्न मनाने और देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि देने में जिस प्रकार सफल रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है।’’ 

टॅग्स :हर घर तिरंगाआजादी का अमृत महोत्सवचंडीगढ़पंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी