लाइव न्यूज़ :

रोचक कहानीः एक चोरी ने ऐसे खोलकर रख दी क्लर्क के करोड़पति होने की पोल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 3, 2019 08:11 IST

भू अभिलेख विभाग में लिपिक संजय भागवानी के यहां लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई की. इस छापे के पीछे की कहानी बड़ी रोचक है.

Open in App
ठळक मुद्देसंजय भागवानी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि उनके यहां 4 लाख रु पए की चोरी हुई है. चोर पकड़ा गया. उसने बताया कि वो 2 करोड़ रु पए चुरा ले गया था.

ग्वालियर, 3 अगस्तः भू अभिलेख विभाग में लिपिक संजय भागवानी के यहां लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई की. इस छापे के पीछे की कहानी बड़ी रोचक है. संजय भागवानी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि उनके यहां 4 लाख रु पए की चोरी हुई है. चोर पकड़ा गया. उसने बताया कि वो 2 करोड़ रु पए चुरा ले गया था. पुलिस ने चोर से डेढ़ करोड़ रुपए बरामद किए. बस यहीं से लोकायुक्त पुलिस पीछे लग गई. अब लोकायुक्त पुलिस संजय भागवानी के यहां कालाधन और बेनामी संपत्तियों की तलाश रही है.

लोकायुक्त पुलिस ने आज अल सुबह लैंड रिकॉर्ड विभाग के लिपिक संजय भागवानी के ठिकानों पर छापा मारा. भागवानी के 3 ठिकानों और उसके साले के घर एक साथ छापा मारा गया. लोकायुक्त पुलिस ने ये कार्रवाई संजय भागवानी के घर हुई चोरी के एक मामले में की. भागवानी के घर से एक साल पहले ढाई करोड़ रुपए चोरी हो गए थे. इसकी शिकायत उसने पड़ाव थाना में की थी, लेकिन भागवानी ने अपनी शिकायत में सिर्फ साढ़े चार लाख की चोरी बताई थी. जब चोर पकडा गया तो उससे डेढ़ करोड रुपए बरामद हुए. उसके बाद संजय भागवानी ने उन पैसों पर अपना हक जताया था और कहा था कि ये पैसे उसके साले के हैं लेकिन संजय यह नहीं बता पाए थे कि उनके पास यह ढाई करोड़ रुपए कहां से आए.

चोरी के उस ख़ुलासे के बाद भागवानी पुलिस की राडार पर आ गए थे. मामला लोकायुक्त पुलिस तक पहुंच गया. वो लगातार संजय भागवानी को वॉच कर रही थी. जैसे ही उसे पुख्ता जानकारी लगी उसने कोर्ट की शरण ली और वहां से संजय भागवानी के नाम पर सर्च वारंट लोकायुक्त पुलिस को मिल गया. अब तक की कार्रवाई में लोकायुक्त पुलिस को संजय भागवानी के घर से कई संपित्तयों के दस्तावेज, बैंक लॉकर, कई बैंकों की पासबुक और सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं.

टॅग्स :ग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यAyushman Bharat: जबलपुर-ग्वालियर के 2 अस्पताल पर गाज?, आयुष्मान भारत योजना से बाहर, गलत पैकेज लगाए और धोखा देकर?

भारतमध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नवग्रह मंदिर में भगदड़ में महिला की मौत, छह घायल

क्राइम अलर्ट4-5 राउंड फायरिंग कर पति सोनू तोमर ने पत्नी रुचि को भून डाला?, लंबे समय से चल रहा था विवाद, वीडियो

भारतसह-पायलट शांभवी पाठक ने उड़ान भरने से पहले ग्वालियर में रह रहीं दादी को आखिरी संदेश ‘गुड मॉर्निंग’ भेजा था?

क्राइम अलर्टमुर्गा और मछली को लेकर झगड़ा, वकील की थाने में कुटाई, थाना प्रभारी और 5 सिपाही लाइन हाजिर,  घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल