लाइव न्यूज़ :

कच्छ: तपती गर्मी में बेहोश हुई बुजुर्ग को महिला पुलिसकर्मी ने पीठ पर उठाकर चली 5 किलोमीटर, फोटो देख अब लोग कर रहे है पुलिसवाली की तारीफ

By आजाद खान | Updated: April 28, 2022 09:00 IST

बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को अपने पीठ पर बैठाकर पांच किलोमीटर तक चली है।

Open in App
ठळक मुद्देएक महिला पुलिसकर्मी का एक फोटो खूब वायरल हो रहा है। फोटो में महिला एक बुजुर्ग महिला को लिए हुए तपती धूप में चल रही है। इस फोटो को एक आईएएस अधिकारी ने शेयर करते हुए यह जानकारी दी है।

गांधीनगर: गर्मी का सीजन आ गया है और हर जगह पारा चढ़ा दिखाई दे रहा है। ऐसे में लोगों को अपने घरों से निकलने में काफी दिक्कतें हो रही है। जहां लोग इस गर्मी में घर से बाहर नहीं निकलना चाह रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जहां पर एक महिला पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग महिला को अपने पीठ पर लेकर तपती धूप में चल रही है। महिला पुलिसकर्मी का फोटो वायरल होते ही लोग खूब पुलिसवाली की तारीफ कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी को देखा जा रहा है कि वह एक बुजुर्ग महिला को अपने पीठ पर लेकर तपती धूप में चल रही है। बताया जा रहा है कि पुलिसवाली ने ऐसे ही करीब  5 किलोमीटर की दूरी तय की है और महिला को सुरक्षित जगह पर पहुंचाई है। फोटो को शेयर करते हुए आईएएस अधिकारी ने लिखा है, 'गुजरात की एक महिला कांस्टेबल वर्षा परमार ने कच्छ में 86 वर्षीय बुजुर्ग को स्वास्थ्य परेशानी होने के कारण पीठ पर उठाया और तपते रण में 5 किलोमीटर चलकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।' देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गया और लोग अब महिला पुलिस वाली के इस फोटो को शेयर कर उसकी चर्चा कर रहे हैं। 

ऐसे पहले भी आ चूकी है तस्वीरें

आपको बता दें कि पुलिसवालों की आम नागरिकों के मदद करने वाले ऐसे कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, लेकिन यह फोटो अपने आप में खास है। इतनी गर्मी और धूप में जहां लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, वहीं कच्छ की चिलचिलाती धूप में महिला को लिए जैसे पुलिसवाली चल रही है, लोग इसे देख हैरान हो रहे हैं। वहीं कुछ महीने पहले मुंबई का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें एक पुलिसवाले ने एक नागरिक को सड़क पार कराने में मदद की थी। पुलिस वाले का वीडियो खुद महाराष्ट्र पुलिस ने शेयर किया था।   

टॅग्स :अजब गजबगुजरातPoliceIAS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो