लाइव न्यूज़ :

Gujarat: दो घंटे कार की छत पर खड़े रहकर दंपति ने बचाई जान, उफनती नदी में फंसी कार, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2024 22:09 IST

Gujarat: नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ने के कारण वह बहकर लगभग 1.5 किलोमीटर दूर चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देकार पानी में लगभग डूब गई थी और उसकी केवल छत ही दिखाई दे रही थी। दंपति कार से बाहर निकलकर किसी तरह छत पर चढ़ गया।कई लोगों ने पानी में लगभग डूबी कार का वीडियो भी बनाया।

साबरकांठाः गुजरात के साबरकांठा जिले में एक कार उफनती नदी में फंस गई और उसमें सवार दंपति ने दो घंटे अपनी कार की छत पर किसी तरह खड़े रहकर अपनी जान बचाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इदर कस्बे में करोल नदी के तेज बहाव के कारण सुरेश मिस्त्री और उनकी पत्नी के बचाव अभियान में शुरुआत में बाधा उत्पन्न हुई लेकिन जल स्तर कम होने के बाद स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों ने उन्हें बचा लिया। अग्निशमन अधिकारी कमल पटेल ने बताया कि कार करोल नदी पर बने पुल से गुजर रही थी और तभी नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ने के कारण वह बहकर लगभग 1.5 किलोमीटर दूर चली गई। पटेल ने बताया कि कार पानी में लगभग डूब गई थी और उसकी केवल छत ही दिखाई दे रही थी।

अधिकारी ने बताया कि इस बीच, दंपति कार से बाहर निकलकर किसी तरह छत पर चढ़ गया। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी करीब दो घंटे तक छत पर खड़े रहे और अंतत: उन्हें बचा लिया गया। बचाव कार्य देखने के लिए नदी के तट पर भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने पानी में लगभग डूबी कार का वीडियो भी बनाया।

उन्होंने बताया कि इस बीच, नाव सहित बचाव दल को मदद के लिए बुलाया गया और वह जब तक वहां पहुंचा तब तक दंपति को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बाद में सुरेश मिस्त्री ने बताया कि उनके आगे एक और वाहन पुल से सुरक्षित निकल गया था तो उन्हें लगा कि पुल को पार करने में कोई खतरा नहीं है, इसलिए उन्होंने पानी में डूबे पुल से निकलने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम नदी पार कर रहे थे, तभी जलस्तर और बढ़ गया तथा बहाव इतना तेज हो गया कि हमारी कार पुल से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर तक बह गई।’’ उन्होंने बताया कि उन्होंने मदद के लिए दमकल विभाग और पुलिस को बुलाया।

टॅग्स :गुजरातबाढ़मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो