लाइव न्यूज़ :

बैंक में कोरोना वायरस को 'मारने' के लिए कैशीयर कर रहा है स्टीम आयरन का इस्तेमाल! आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

By प्रिया कुमारी | Updated: April 5, 2020 12:11 IST

कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा जा रहा है। लेकिन एक अफवाह ये भी है की कोरोना ज्यादा गर्मी में दम तोड़ देता है। एक ऐसा ही उदाहरण गुजरात के बैंकऑफ बड़ौदा में देखने को मिला। जहां कैशीयर स्टीम आयरन का इस्तेमाल कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में कैशीयर ग्राहकों द्वारा दिए चेक या रुपयों को स्टीम आयरन से गर्म कर रहा है।ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा जा रहा है। साथ ही हाथ की साफ-सफाई पर भी ध्यान देने की बात कही जा रही है। इस बीच गुजरात के बैंक ऑफ बड़ौदा में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। यहां बैंक में एक कैशीयर, स्टीम आयरन का इस्तेमाल कर रहा है। सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर किया है। ये कैशीयर ग्राहकों द्वारा दिए चेक या रूपयों को स्टीम आयरन से गर्म कर रहा है ताकि कोरोना वायरस अगर आए भी तो मर जाए। 

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रिया को देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कमेंट किया कि ये मनी लॉन्ड्रिंग तो नहीं। इस कोरोना संकट के बीच ऐसी-ऐसी चीजें वायरल हो रही है जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा है कि कोरोना वायरस कितना असरदार होगा ये तो पता नहीं लेकिन इस क्रियेटिवीटी के लिए क्रेडिट तो बनता है। वीडियो पर हजार से ज्यादा लाइक कमेंट आ चुके हैं। 

वहीं बात करें भारत में कोरोना की स्थिति की तो देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजी की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, मौतों का आकड़ा भी 100 पर पहुंचने वाला है। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि 267 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, सरकार ने भरोसा दिलाया है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश में इस वायरस के फैलने की दर कई अन्य देशों की तुलना में कम है और 30 प्रतिशत मामले सिर्फ 'एक ही जगह' के हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसट्विटरकोरोना वायरस लॉकडाउनआनंद महिंद्रावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल