लाइव न्यूज़ :

कोरोना की पाबंदियों से परेशान थे लोग, विरोध जताने के लिए एक दर्जन कपल्स ने मेट्रो में में Kiss

By स्वाति सिंह | Updated: January 2, 2021 13:24 IST

रूस के शहर Yekaterinburg में चल रही मेट्रो में कई कपल्स ने किस करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इन में से कुछ लोगों ने लाइफ वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा- हमारा मकसद ना तो किसी की भावनाओं को आहत करना है और ना ही किसी पब्लिक सर्विस को खराब करना है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस में सरकार की ओर से लगाए गए कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए कई जोड़ों ने मेट्रो में किस किया है।मेट्रो में किस करते हुए इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 24 दिसंबर को कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ येकाटरिंगबर्ग मेट्रो में ये प्रदर्शन क्या गया।

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है। हर कोई ये जानना चाहता है कि दुनिया को कब इससे छुटकारा मिलेगा। कई देशों में कोरोना के कारण सख्त नियमों का पालन किया जा रहा है। इसी बीच एक तस्वीर वायरल हुई है, इसमें एक कपल मेट्रो में किस करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, रूस के शहर Yekaterinburg में चल रही मेट्रो में कई कपल्स ने किस करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इन में से कुछ लोगों ने लाइफ वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा- हमारा मकसद ना तो किसी की भावनाओं को आहत करना है और ना ही किसी पब्लिक सर्विस को खराब करना है। दरअसल, बहुत सारे म्यूजिशियन्स ऐसे हैं जो कोरोना की इस पाबंदी के खिलाफ बोल रहे हैं। हमारा विरोध इस दकियानूसी पाबंदी के खिलाफ है और हम म्यूजिक इंडस्ट्री को फुल सपोर्ट करते हैं।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते दुनिया भर में म्यूजिक और नाइट लाइफ सेक्टर के हालात बहुत खराब हुए हैं। पिछले साल यूनाइटेड किंगडम म्यूजिक इंडस्ट्री 11 परसेंट की ग्रोथ कर रही थी और ये यूके की इकोनॉमी में लगभग 6 बिलियन पाउंड्स का योगदान करती है। लेकिन इस साल महामारी के चलते सिर्फ 3 बिलियन पाउंड्स म्यूजिक इंडस्ट्री ने इकोनॉमी में जोड़े हैं।

यूके में सरकार ने म्यूजिक वेन्यू, फेस्टिवल्स और म्यूजिक कल्चर को बचाने के लिए डेढ़ बिलियन पाउंड का फंड जारी किया था। इससे पहले अमेरिका में भी कोरोना वायरस लॉकडाउन को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला था क्योंकि ये लोग रोजमर्रा की सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।  

टॅग्स :कोरोना वायरसरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो