लाइव न्यूज़ :

दूल्हा-दुल्हन पहनाने वाले थे एक-दूसरे को वरमाला, तभी लड़के की मां ने चप्पल से मारना शुरू कर दिया, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 5, 2021 14:43 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है । साथ ही लोग वीडियो देखकर हैरान भी है । यहां एक मां अपने ही बेटे की शादी में उसकी चपप्लों से धुनाई कर रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरजातीय विवाह से नाखुश मां ने स्टेज पर चढ़कर बेटे को चप्पल से मारा लोगों ने किसी तरह मां को स्टेज से नीचे उतारा और घर भेजा बताया जा रहा है कि दूल्हा-दुल्हन ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली थी

लखनऊ :   सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वरमाला स्टेज पर दूल्हा -दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए बैठे हुए थे कि तभी अचानक  दूल्हे की मां स्टेज पर चढ़ गई ।  स्टेज पर मां को चढ़ता देख दूल्हे की हालत खराब हो गई ।  इसके बाद मां ने चप्पल उतार कर दूल्हे को दे दना दन मारना शुरू कर दिया । अब यही वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया । बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का है ।

शादी में दूल्हे की चप्पलों से पिटाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है कि आखिर बेटे की शादी में मां इस तरह आग बबूला क्यों हो गई और उसे चप्पलों से मारने लगी । मौके पर मौजूद लोग बस यही जानने में लगे थे कि दुल्हे ने ऐसी कौन सी गलती कर दी कि उसकी मां को उसे चप्पलों से पीटना पड़ा । आखिरकार लोगों ने किसी तरह मां को घसीटते हुए स्टेज से उतारा और घर भेज दिया ।

बताया जा रहा है कि यह मामला अंतरजातीय विवाह से जुड़ा हुआ है । हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर के रहने वाले उमेश चंद्र ने पड़ोस में रहने वाली युवती से कुछ दिन पहले कोर्ट मैरिज की थी । इसके बाद से दोनों पति-पत्नी के रूप में एक साथ रह रहे थे लेकिन कोर्ट मैरिज से उमेश के घर वाले बिल्कुल खुश नहीं थे । वही लड़की की कोर्ट मैरिज करने के बाद उसके पिता ने धूमधाम के साथ शादी करने का फैसला लिया, जिसके बाद एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम रखा गया ।

इस मौके पर लड़की के पिता ने शादी में दामाद के मां-बाप और भाइयों को निमंत्रण नहीं दिया  था, जिस वक्त स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन वरमाला डाल रहे थे । उसी वक्त दूल्हे की मां मुंह में कपड़ा बांधकर अचानक स्टेज पर आ पहुंची और मौका मिलते ही बेटे को चप्पल से मारना शुरू कर दिया है । दूल्हे ने किसी तरह अपना बचाव किया । इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह लड़के की मां को पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा । 

टॅग्स :वायरल वीडियोवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो