लाइव न्यूज़ :

...जब गोविंदा ने अपने फैन 'डब्बू अंकल' का देखा वायरल वीडियो, ऐसा था उनका रिएक्शन 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 3, 2018 14:51 IST

गोविंदा ने बताया है कि उनके पास 'अंकल जी' का यह डांस वीडियो व्हाट्सएप के जरिए पंहुचा है।

Open in App

नई दिल्ली, 03: सोशल मीडिया पर अपने डांस से लोगों को दीवाना बना चुके 'डब्बू अंकल' यानी  संजीव श्रीवास्तव का अब बॉलीवुड भी फैन हो गया है। उनके डांस की हर कोई तारीफ कर रहा है। सबसे खास बात यह है कि संजीव गोविंदा के बड़े फैन हैं और वह अधिकतर उन्हीं के गानों पर डांस करते है।

यही वजह रही कि डांस का वीडियो वायरल होने के बाद एक हिंदी समाचार चैनल ने बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा से संपर्क किया और वायरल वीडियो के बारे में जानकारी जुटाने और उनसे होने के बारे में उनसे प्रतिक्रिया ली है। 

इस दौरान गोविंदा ने बताया है कि उनके पास 'अंकल जी' का यह डांस वीडियो व्हाट्सएप के जरिए पंहुचा है। उन्होंने इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें यह डांस वीडियो किसी परिचित ने भेजा था, जिसको देखने के बाद उन्होंने यह वीडियो अपनी पत्नी को दिखाया।

गोविंदा ने कहा कि 'अंकल जी' का सबसे बड़ी खासियत यह है कि उनका पूरा ध्यान डांस पर है। वह अपने आस-पास के लोगों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं और उनका पूरा फोकस डांस पर होता है। वह डांस को एन्जॉय करते हैं। हम तो डांस कोरियोग्राफर से सीखते हैं, लेकिन 'अंकल जी' ने तो कमाल ही कर दिया।

उन्होंने कहा, 'जब मैं देखता हूं कि अभी भी कोई मुझे कॉपी कर रहा है तो बहुत खुशी होती है। मैं चाहता हूं कि वो ऐसे ही डांस करते रहें और जिंदगी का लुत्फ उठाते रहें।'

टॅग्स :गोविंदावायरल वीडियोमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा