लाइव न्यूज़ :

'भारत में अस्थमा फैलाने और लोगों को अंधा बनाने के लिए विशेष किस्म के पटाखे, सजावटी लाइटें बना रहा चीन', दावे पर सरकार ने जारी किया बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2022 13:53 IST

तेजी से प्रसारित हो रहे इस संदेश में दावा किया गया है कि चीन ने भारत में अस्थमा फैलाने के लिए विशेष तरह के पटाखों को विकसित किया है जो कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे विषैले गैस से भी ज्यादा खतरनाक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजी से प्रसारित हो रहे इस संदेश को केंद्र सरकार ने फर्जी बताया है। इस संदेश को गृह मंत्रालय के एक अधिकारी का बयान बता प्रसारित किया जा रहा है।PIB Fact Check ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की गई है।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने वाटसेप पर प्रसारित हो रहे एक संदेश का संज्ञान लिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक संदेश प्रसारित किया जा रहे है जिसमें ये दावा किया गया है कि भारत में अस्थमा और नेत्र रोग फैलाने के लिए चीन विशेष किस्म के जहरीले पटाखे और अलग किस्म की सजावटी लाइट्स बना रहा है। इस संदेश को गृह मंत्रालय के एक अधिकारी का बयान बता प्रसारित किया जा रहा है।

तेजी से प्रसारित हो रहे इस संदेश में इंटेलिजेंस के अनुसार, चूंकि पाकिस्तान सीधे भारत पर हमला नहीं कर सकता, इसलिए उसने भारत से बदला लेने की चीन से मांग की है। चीन ने भारत में अस्थमा फैलाने के लिए विशेष तरह के पटाखों को विकसित किया है जो कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे विषैले गैस से भी ज्यादा खतरनाक हैं।

संदेश में लिखा गया हैः चीन ने भारत में अस्थमा फैलाने के लिए कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से भी ज्यादा जहरीले पटाखों का विकास किया है। संदेश में आगे लिखा है कि चीन ने इसके अलावा भारत में आंखों की बीमारियों को फैलने के लिए विशेष सजावटी लाइटें विकसित की है जो अंधेपन का कारण बनता है। संदेश में लोगों को इससे सावधान रहने की सलाह दी गई है। इसे गृह मंत्रालय के जांच अधिकारी विश्वजीत मुखर्जी के नाम से जारी किया है।

अब केंद्र के पीआईबी फैक्ट चेक ने इसपर स्पष्टीकरण जारी किया है। उसने इस खबर को फर्जी करार दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक के ट्विटर खाते पर साझा इस फर्जी संदेश के साथ लिखा गया हैः #WhatsApp पर गृह मंत्रालय के कथित अधिकारी के नाम से #viral एक फर्जी मैसेज में दावा किया जा रहा है कि चीन भारत में अस्थमा फैलाने और नेत्र रोग उत्पन्न करने के लिए विशेष किस्म के पटाखे और सजावटी लाइट्स भेज रहा है। #PIBFactCheck गृह मंत्रालय द्वारा ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की गई है।

टॅग्स :दिवालीपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो