लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर पुलिस ने उपद्रवियों पर बरसाई लाठी तो सड़कों पर बिखरे जूता, चप्पल, यूजर बोले- सेवा विधिवत हुई है, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 21, 2019 13:20 IST

उपद्रवियों के हंगामे को लेकर एसएसपी सुनील गुप्ता ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद कुछ लोग प्रदर्शन करना चाह रहे थे। जिसको रोकने की कोशिश की गई तो कुछ उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पथराव किया। ऐसे में पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात को काबू में किया।

Open in App

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ गोरखपुर में कई स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन हुए। लेकिन बीते दिन जुमे की नमाज के बाद नगर में हिंसक प्रदर्शन हुए। हिंसक प्रदर्शन के दौरान मदीना मस्जिद तिराहे पर भीड़ की पुलिस से झड़प हो गई थी। इस झड़प की वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुई। गोरखपुर पुलिस ने उपद्रवियों पर जमकर लाठी बरसाई है। जिसके वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।

गोरखपुर पुलिस ने जब विरोध प्रदर्शन कर रहे भीड़ पर लाठियां बरसानी शुरू की तो लोगों ने दौड़कर भागना शुरू किया। पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने पांच मिनट में ही हालात को सामान्य कर दिया है। गोरखपुर में नखास के आसपास सड़कों पर बिखरे ईंट, जूता, चप्पल वहां पर हुए बवाल की गवाही दे रहे थे। जिसकी कई तस्वीरें ट्विटर पर आई। ट्विटर पर तस्वीरों को पोस्ट कर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

एक यूजर ने लिखा जब सबको पता था कि धारा 144 लागू है तो फिर विरोध-प्रदर्शन करने की क्या इजाजत थी। 

देखें गोरखपुर पुलिस की लाठीबाजी

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के लिए लोग मस्जिदों में नमाज के बाद सड़कों पर आ गये । घंटाघर, शाहमारूफ चौक, नक्खास, खूनीपुर और इस्माइलपुर सहित कुछ इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण है । खूनीपुर थानाक्षेत्र के अंजुमन इस्लामिया के सामने पुलिस पर पथराव हुआ, जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे । नक्खास में पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

टॅग्स :गोरखपुरकैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो