लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के महल के शौचालय में लगेगा सोने का कमोड, आम लोग भी कर सकेंगे इस्तेमाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 4, 2019 08:31 IST

रिपोर्ट के मुताबिक इसे आम लोगों के इस्तेमाल के लिए भी खोला जाएगा. आगंतुकों ने शौचालय का उपयोग कर प्रशंसा की: आगंतुकों ने इस कमोड (शौचालय) का उपयोग कर इसकी प्रशंसा की. मार्लबोरो परिवार के लिए भी यह नया अनुभव होगा, जिन्होंने 300 से अधिक वषार्ें से ब्लेनहेम में विलासिता का जीवन बिताया है.

Open in App
ठळक मुद्देऑक्सफोर्डशायर के ब्लेनहिम महल में लगाया जाएगायह कमोड उस समय चर्चा में आ गया था जब गुगेनहिम संग्रहालय ने इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को देने की पेशकश की थी

ब्रिटेन में एक महल के शौचालय में सोने का कमोड लगाया जा रहा है. महल में इसे एक ऐसे कक्ष के निकट एक शौचालय में लगाया जा रहा है, जहां ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का जन्म हुआ था. मीडिया की खबर के मुताबिक यह कमोड एक कलाकृति है जिसे मौरिजो कैटिलेन ने बनाया है. यह 18 कैरेट सोने की कलाकृति है.

इसे ऑक्सफोर्डशायर के ब्लेनहिम महल में लगाया जाएगा. यह कमोड उस समय चर्चा में आ गया था जब गुगेनहिम संग्रहालय ने इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को देने की पेशकश की थी. दरअसल राष्ट्रपति ने वैन गॉग की पेंटिंग मांगी थी जिस पर उन्हें सोने के कमोड की पेशकश की गई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक इसे आम लोगों के इस्तेमाल के लिए भी खोला जाएगा. आगंतुकों ने शौचालय का उपयोग कर प्रशंसा की: आगंतुकों ने इस कमोड (शौचालय) का उपयोग कर इसकी प्रशंसा की. मार्लबोरो परिवार के लिए भी यह नया अनुभव होगा, जिन्होंने 300 से अधिक वषार्ें से ब्लेनहेम में विलासिता का जीवन बिताया है.

ब्लेनहेम आर्ट फाउंडेशन के संस्थापक, मार्लबोरो के सौतेले भाई वर्तमान डयूक एडवर्ड स्पेंसर चर्चिल ने कहा कि मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने के बाद भी ऐसा कभी नहीं सोचा था कि मैं सोने के टॉयलेट का उपयोग करूंगा. मैं हमेशा आगे की सोचता हूं. इसे स्थापित कर दिया गया है. यह काम कर रहा है.

योग करने योग्य टॉयलेट है. इसके लिए सुरक्षा बढ़ाई जाएगी. उपयोग की यह चीजें अब तक तय नहीं: स्पेंसर चर्चिल ने कहा कि इसके लिए क्या कतार प्रणाली होगी या बुक किए गए स्लॉट होंगे, अभी तक यह तय नहीं किया गया है. यह अपने आप में सवाल है कि टॉयलेट में लोग कितने समय के लिए रुक सकेंगे. मुझे यकीन नहीं है कि मैं उस सवाल का जवाब दे सकता हूं.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल