लाइव न्यूज़ :

Godda: सड़क पर बने गड्ढे में नहाने लगीं कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय, कहा- परिवहन मंत्री गडकरी से आश्वासन नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2022 16:23 IST

Godda News: झारखंड के गोड्डा से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-133 के मेहरमा पिरोजपुर सिंधु कान्हू चौक पर सड़क की स्थिति को लेकर विधायक दीपिका पांडेय काफी नाराज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह बीच सड़क पर धरने पर बैठ कीचड़ में नहाने लगीं।सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक वह यहां से नहीं हिलेंगी।मेहरमा-पीरपैंती रेलवे स्टेशन और पिरोजपुर- भगैया तथा पिरोजपुर महागामा सड़क को भी जाम कर दिया।

रांचीः झारखंड के सियासी गलियारे से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस पार्टी की महिला विधायक दीपिका पांडेय बीच सड़क पर गंदे पानी से नहाने लग गई। दरअसल, गोड्डा से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-133 के मेहरमा पिरोजपुर सिंधु कान्हू चौक पर सड़क की स्थिति को लेकर विधायक दीपिका पांडेय काफी नाराज हैं।

उनका कहना है कि सडक खराब होने के कारण यहां लगातार दुर्घटना होती रहती है। लेकिन, विभाग इस सड़क की मरम्मती नहीं करा रहा है। ऐसे में एनएच  की दुर्दशा के खिलाफ बुधवार की सुबह महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह बीच सड़क पर धरने पर बैठ कीचड़ में नहाने लगीं।

विधायक ने कहा कि जबतक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक वह यहां से नहीं हिलेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आश्वासन नहीं मिलता है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान विधायक के समर्थकों ने मेहरमा-पीरपैंती रेलवे स्टेशन और पिरोजपुर- भगैया तथा पिरोजपुर महागामा सड़क को भी जाम कर दिया।

आंदोलन की वजह से इन रूटों पर आवागमन प्रभावित हुआ। बताया जाता है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि सडक के बीचोबीच तालाब बन गया है। दीपिका पांडेय ने कहा कि लंबे समय से एनएच प्रबंधन सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन काम शुरू तक नहीं हुआ है।

इस समय सडक तालाब बना हुआ है। एनएच प्रबंधन के खिलाफ विधायक धरना पर बैठ गईं। धरने के दौरान उन्हौने उस जर्जर सड़क पर बने गड्ढे में जमा पानी में लोटा लेकर स्नान करने लगीं। उसके बाद लोगों की भीड़ वहां जुट गई। विधायक के इस अनोखा विरोध की चर्चा हर तरफ हो रही है। 

टॅग्स :झारखंडकांग्रेसनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो