लाइव न्यूज़ :

वायरल हुआ गोवा के 'न्यूड पार्टी' का पोस्टर, लिखा मिला- 'विदेशी लड़कियां भी होंगी मौजूद'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2019 16:26 IST

न्यूड पार्टी के पोस्टर पर बवाल मचने के बाद गोवा मह‍िला कांग्रेस की चीफ प्रत‍िमा कोटिन्हो ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर पर तंज किया है। उन्होंने कहा है कि ये कैसी सरकार है, जो इस तरह की पार्टियां राज्य में होने दे रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टर में लिखा है, होने वाली न्यूड पार्टी में 10-15 व‍िदेशी और 10 देसी लड़क‍ियां शाम‍िल होंगी। पार्टी के पोस्टर में नॉर्थ गोवा की तीन सड़कों के बारे में बताया गया है।

गोवा में सोशल मीड‍िया पर 'न्यूड पार्टी' का पोस्टर वायरल हो रहा है। फेसबुक पर एक पोस्टर शेयर किया गया। जिसमें लिखा हुआ था कि नॉर्थ गोवा में एक 'न्यूड पार्टी' होने वाली है, जहां विदेशी लड़कियां भी मौजूद होंगी। पुलिस ने इस मामले पर कहा है कि हमने पोस्टर के वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिये हैं। पुलिस के अधिकारी इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि आखिर ये पार्टी कौन करवाता है और कब से इसका आयोजन किया जा रहा है। पुलिस ने नॉर्थ गोवा में अपने मुखब‍िरों के नेटवर्क को सक्र‍िय कर द‍िया है। 

पुलिस के अधिकारियों ने इंडिया टूडे से बात करते हुए कहा कि पार्टी के पोस्टर में नॉर्थ गोवा की तीन सड़कों के बारे में बताया गया है, जहां पार्टी होनी थी। लेकिन एड्रेस क‍िसी भी जगह का क्ल‍ियर नहीं हो रहा है। 

पोस्टर में लिखा है, होने वाली न्यूड पार्टी में 10-15 व‍िदेशी और 10 देसी लड़क‍ियां शाम‍िल होंगी। हालांकि पुलिस ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि वो ऐसा होने नहीं देंगे। 

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इस मामले पर कहा है कि अभी तक इस मामले पर कोई एफआईआर तो दर्ज नहीं की गई है लेकिन हमने जांच शरू कर दी है। पोस्ट में पार्टी का कोई भी डेट नहीं दिया गया था। लेकिन पोस्टर पर एक नंबर था। फोन नंबर की मदद से हम उस शख्स का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 

इस पूरे मामले पर गोवा मह‍िला कांग्रेस की चीफ प्रत‍िमा कोटिन्हो ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर पर तंज किया है। उन्होंने कहा है कि ये कैसी सरकार है, जो इस तरह की पार्टियां राज्य में होने दे रही है।  

टॅग्स :गोवावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल