लाइव न्यूज़ :

'नॉनवेज खाकर मांसाहारी हो रही हैं गायें', जानें किस मंत्री ने दिया ये बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 17:46 IST

गोवा के कचरा प्रबंधन मंत्री माइकल लोबो का ये बयान इसलिए भी विवादित हो गया है क्योंकि गोवा में पिछले कुछ महीनों से आवारा पशुओं की समस्या देखने को मिल रही है।

Open in App

गोवा के कचरा प्रबंधन मंत्री माइकल लोबो गायों को लेकर दिए बयान के बाद चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि नॉनवेज खाकर गायें मांसाहारी हो रही हैं। गोवा के कचरा प्रबंधन मंत्री माइकल लोबो ने कहा है कि गोवा के बीच के इलाके में होटल का बचा हुआ नॉनवेज खाना खाकर गाय-बछड़े और मवेशी मांसाहारी हो रहे हैं। माइकल लोबो का ये बयान इसलिए भी विवादित हो गया है क्योंकि गोवा में पिछले कुछ महीनों से आवारा पशुओं की समस्या देखने को मिल रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 'नॉर्थ गोवा कोस्टल बेल्ट में ज्यादातर कलंगूट और आरपोरा इलाके में जितने भी सांड़, बछड़े और गायें हैं, वे मांसाहारी हो गई हैं, क्यों ये जहां-जहां होटल के बाहर जाकर खड़े होते हैं, जहां मवेशियों को कचरा में नॉनवेज खाना मिल जाता है। वह कुछ भी खाते हैं। पहले गाय और बछड़े चारे के लिए पहाड़ी और मैदानी इलाकों में जाया करते थे लेकिन अभी ऐसा नहीं है।'

उन्होंने कहा कि नॉनवेज खाने के बाद गायों को शाकाहारी होने में फिर से तीन से चार दिनों का वक्त लगता है। इनको खाने के लिए आजकल चारा और घास नहीं मिल पाता है। ऐसा हम लोगों को पहली बार देखने को मिला है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोग कहीं भी नॉनवेज झूठा खाना खाकर फेंक देते हैं। 

टॅग्स :गोवागाय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल