लाइव न्यूज़ :

हनुमान चालीसा व गीता श्लोक पर गिरिराज सिंह का बयान वायरल, कहा- 'हमारे बच्चे विदेश जाकर गौ मांस खाते हैं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 2, 2020 09:53 IST

बीजेपी सांसद गिरिराज राज सिंह ने कहा कि आज लोग अपनी सभ्यता और संस्कृति खोते जा रहे हैं। अब लोग अपनी मां को मैया की जगह मम्मी कहना पसंद करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज ने कहा, भारत की संस्कृत आज सनातन धर्म है इसलिए लोकतंत्र जिंदा है। गिरिराज सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता गिरिराज सिंह अपने किसी-न-किसी बयान को लेकर चर्चा में रहते ही हैं। अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक समारोह में स्कूलों में गीता का श्लोक पढ़ाने और हनुमान चालीसा पढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे बेटे विदेश में जाकर पढ़ाई करने के बाज गौ मांस खाते हैं। गिरिराज सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

गिरिराज ने कहा, भारत की संस्कृत आज सनातन धर्म है इसलिए लोकतंत्र जिंदा है। लोग हमें कट्टरपंथी कहते हैं, हम कहां से कट्टरपंथी बन पाएंगे क्योंकि हमें पूर्वजों और धर्म ने सिखाया कि चीटियों को गुड़ खिलाने से पेड़ में पानी देने से फल मिलता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज हमें जरूरत है कि प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को गीता का श्लोक और हनुमान चालीसा प्रार्थना में कराई जाए। उन्होंने कहा कि हर स्कूल में कम से कम एक मंदिर भी होना चाहिए। 

गिरिराज ने कहा कि मिशनरी स्कूलों में बच्चे पढ़-लिककर एसपी, इंजीनियर, कलेक्टर तो बन जाते हैं लेकिन वही हमारे बेटे जब विदेश जाते हैं तो 10 में से अधिकतर बच्चे गौ मांस का सेवन करते है...क्योंकि उन्हें सही संस्कार नहीं मिल पाता है। 

बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के एक धार्मिक सभा में यह विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह का कहना है कि वोटर भगवान होते हैं और आज उसी वोटर की वजह से लोग देश के विरुद्ध जाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहवायरल वीडियोबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?