लाइव न्यूज़ :

58 साल के करोड़पति शख्स ने 417 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से दौड़ाई सुपरकार, अब मंडरा रहा जेल जाने का खतरा

By विनीत कुमार | Updated: January 31, 2022 15:51 IST

जर्मनी में करोड़पति बिजनेसमैन पर कार को खतरनाक स्तर तक तेज गति से चलाने के आरोप लगे हैं। अगर आरोप सिद्ध होते हैं तो दो साल की जेल की सजा सुनाई जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देजर्मनी की सड़कों पर अवैध रेस के तहत रैडिम पासर पर खतरनाक स्पीड से सुपरकार दौड़ाने का आरोप।रैडिम पासर ने Bugatti Chiron को 417 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ाया।

कई ऐसे लोग हैं जिन्हें तेज रफ्तार से भागती गाड़ियां और उसकी दुनिया आकर्षित करती है। गाड़ियों की तेज रफ्तार से प्यार करने वालों के लिए जर्मनी में हाईवे पर बुगाटी शैरोन (Bugatti Chiron) जैसी कार चलाना सपना होता है पर यही शौक अब 58 साल के एक शख्स की मुसीबत बन गया है। 

दरअसल, रैडिम पासर नाम के करोड़पति बिजनेसमैन पर कार की गति को खतरनाक स्तर पर ले जाने के लिए जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है। वैसे जर्मनी में शहर से बाहर गाड़ियों की गति को लेकर कोई कानूनी तौर पर सीमा नहीं है लेकिन इस मामले में रैडिम पासर पर अवैध रेस में हिस्सा लेने का आरोप है। आरोपों के अनुसार उन्होंने इस दौरान Bugatti Chiron को 417 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ाया।

दुनिया के सबसे तेज सुपरकारों में शुमार Bugatti Chiron

Chiron दुनिया के सबसे तेज और सक्षम सुपरकारों में से एक माना जाता है। ये कार काफी महंगी आती है और इसलिए इसमें  आश्चर्य नहीं हो सकता है कि रैडिम पासर ने ये कार दौड़ाई हो। यही कारण भी है कि रैडिम द्वारा Chiron चलाने के वीडियो ने ऑनलाइन बहुत लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में नजर आता है कि कार का स्पीडोमीटर एक समय 417 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाता है। वीडियो को कथित तौर पर बर्लिन और हनोवर के बीच हाईवे पर शूट किया गया है।

Chiron की टॉप स्पीड लगभग 420 kmph है। ये कार और अधिक गति भी हासिल कर सकती है पर इसे इसलिए सीमित  किया गया है क्योंकि इससे ज्यादा जाने पर कार के पहियों के फटने की आशंका बन सकती है। कार की कीमत करीब तीन मिलियन डॉलर (23 करोड़ रुपये) है।

बहरहाल, रैडिम पासर की खतरनाक स्पीड स्टंट ने एक बार फिर ऐसे वाहनों के अंदर और आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है। F1 रेसर सेबेस्टियन वेट्टेल सहित जर्मनी में कई लोगों ने अधिकारियों से हाईवे पर गति प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है।

वहीं, रिपोर्टों के अनुसार, पासर ने विवाद पर कहा कि वे जब  ड्राइव कर रहे थे तब भी सुरक्षा उनके लिए महत्वपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि उस समय सड़क पूरी तरह खाली थी अच्छी विजिविलिटी भी मौजूद थी। वहीं, ऑनलाइन कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें बेहतर उदाहरण पेश करना चाहिए।

टॅग्स :जर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो