लाइव न्यूज़ :

गोल मारते ही पैवेलियन में बैठी गर्लफ्रेंड के पास पहुंच गया फुटबॉलर, वायरल हुई ये इजहार-ए-मुहब्बत

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 2, 2018 13:57 IST

फुटबॉल के स्टे‌डियम हुए इस प्यार के इजहार को सोशल मीडिया में लोग खासा पसंद कर रहे हैं। असल हुआ कुछ यूं कि वेनाजुएला के एक फुटबॉलर ने अपने प्रेम को बताने के लिए एक बेहद सटीक और सामान्य से हटकर रास्ता चुना।

Open in App

कई मर्तर्बे प्यार इजहार सुर्खियां में आता है। कोई आकाश में जाकर अपनी प्रेयसी से अपने प्रेम के बारे में बताता है तो कोई पाताल में पानी के अंदर जाकर अपने दिल की बात कहता है। इसी तरह खेल के मैदान पर भी कई बार प्यार का इजहार हो चुका है। लेकिन एक फुलबॉलर का हालिया इजहार-ए-मुहब्बत सोशल मीडिया लोगों को लुभा रहा है।

फुटबॉल के स्टे‌डियम हुए इस प्यार के इजहार को सोशल मीडिया में लोग खासा पसंद कर रहे हैं। असल हुआ कुछ यूं कि वेनाजुएला के एक फुटबॉलर ने अपने प्रेम को बताने के लिए एक बेहद सटीक और सामान्य से हटकर रास्ता चुना।

फुटबॉलर मैदान में फुटबॉल खेल रहा था। जिसको वह चाहता था वह फुटबॉल मैच देख रही थी। दोनों में आपसी सहमति उम्मीद है पहले से रही हो, लेकिन फुटबॉलर अपनी प्रियतमा को अपनी शरीक-ए-हयात बनाना चाहता है यह बात उनसे नहीं बता पा रहा था। इसलिए उसने तय किया अपने मैच के दौरान वह सही मौका देखकर वह अपनी गर्लफ्रेंड के पास चले जाएंगे। इसकी व्यवस्‍था उन्होंने पहले से करा रखी थी।

इसलिए अपने मैच के दौरान जैसे ही उन्होंने गोल दागा, वे भागते हुए स्टैंड में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड के पास पहुंच गए। उन्होंने अंगुठी के लिए पहले से ही अपने स्टाफ को बता रखा था। जैसे ही वह भागते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के जा रहे थे उन्हें अंगुठी लाकर दे दी गई। इसके बाद उन्होंने स्टैंड में ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। और उनसे शादी करने की इच्छा जाहिर कर दी, जिसे उनकी गर्लफ्रेंड ने सहर्ष स्वीकार लिया।

इस फुटबॉलर का नाम है, एडवर्ड बेलो। वे सीडी एंटोफगास्ता के लिए खेलते हैं। एक हालिया मैच के दूसरे मिनट में ही उन्होंने गोल दागा। वे इन दिनों तेजी से उभरते हुए फुटबॉलर हैं। हालांकि इस वक्त उनके खेल से ज्यादा उनकी फुटबॉल के मैदान में की गई उनकी हरकत चर्चा पा रही है।

फुटबॉलर को ऐसा करता देख पैवेलियन में बैठे लोग तालियां बजाने लगे। इसके बाद पूरे पैवेलियन तालियों की गड़गड़ाहट गूंज गईं। ये सब देखते हुए उनकी गर्लफ्रेंड का दिल भर आया और उन्होंने अपने सामने लगभग घुटनों बैठे अपने प्रेमी को उठाकर गले लगा लिया।

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल