लाइव न्यूज़ :

सिवन को मोदी की झप्पी से लेकर इमरान की 'सुद्धू पुकार' तक, इंटरनेट पर छाई रहीं 2019 की ये 10 वायरल पोस्ट

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 19, 2019 17:00 IST

2019 में इंटरनेट पर कई सोशल मीडिया पोस्ट ने यूजर्स का ध्यान खींचा लेकिन ये 10 पोस्ट खासी वायरल हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देइसरो चेयरपर्सन के सिवन को जब पीएम मोदी ने गले लगाया तो यह तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा गई।करतारपुर साहिब कॉरिडोर के उद्घाटन के वक्त पाक पीएम इमरान खान को सिद्धू के लिए इंतजार करने वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था।

अब जमाना सोशल मीडिया का है.. यह कहा जाना अब आम हो चला है। बीते कुछ वर्षों में देश ने सोशल मीडिया के प्रभाव और उसकी ताकत को महसूस किया है। चुनाव के लिए लोगों का रुझान खींचने से लेकर एक आम आदमी को रातोंरात हस्ती बनाने तक इस माध्यम ने कमाल दिखाए हैं, इसलिए इसकी किसी भी ऐसी हलचल को साल बीतने के दौरान नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है जिसने हजारों-लाखों लोगों का ध्यान खींचा हो। यहां ऐसी ही 10 वायरल पोस्ट्स को हम साझा कर रहे हैं जो 2019 में इंटरनेट पर खूब छाई रहीं।

1. भारत के चंद्रयान 2 मिशन के वक्त विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सेंटर में मायूसी के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने पर के सिवन को दुखी चेयरपर्सन के सिवन को पीएम मोदी ने ढांढस बंधाई थी। के सिवन के आंखों से उस वक्त आंसू बह निकले थे, इस पर पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकार उनकी पीठ थपथपाते हुए झप्पी दी थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया था।

2. वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए" भारत के अभिजीत बनर्जी को इसी महीने अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार लेने के लिए अभिजीत पारंपरिक वस्त्र धोती पहनकर पहुंचे थे। उन्होंने पंजाबी लहजे में धोती पहनी हुई थी। उनका यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। ऐसा पहली दफा था कि इस समारोह में किसी बंगाली ने पहली बार धोती पहनी थी।

3. इसी वर्ष जुलाई में रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर द्वारा गाया गया गाना गाती हुई एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया आया था। बाद में पता चला था कि महिला का नाम रानू मंडल है। वीडियो में रानू मंडल मुफलिसी की हालत में दिख रही थीं लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले सभी लोग अब जानते हैं कि रानू की जिंदगी बदल गई है। मशहूर बॉलीवुड संगीतकार हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल से अपनी एक फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए तीन गाने गववाए हैं। रानू रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं।

4. नवंबर में गीता काले नाम की पुणे की महिला का विजिटिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गीता घरों में जाकर काम करती हैं। एक जगह काम छूटने पर वह काफी दुखी थीं। एक शख्स, जिसने उन्हें काम पर रखा था, उसने गीता का विजिटिंग कार्ड कुछ इस तरह बनाया था कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा काम मिल सके। 

5. इसी वर्ष सितंबर में कारोबारी आनंद महिंद्रा ने तमिलनाडू की एक 80 वर्षीय महिला कमलाथल की कहानी सोशल मीडिया पर साझा की थी। महिला एक रुपये में इडली बनाकर बेचती है। आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा था, ''उनके लिए एक एलपीजी वाला चूल्गा खरीदने और उनके कारोबार में निवेश करने के लिए खुश हूं।'' 

6. पाकिस्तानी मॉडल सुभान अवान ने केशा सिद्दीकी की सेंडल फैंशन के रैंप पर टूटने पर उनकी मदद की थी। उनके इस बर्ताव का लोगों से उत्साह के साथ स्वागत किया था। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था। 

7. इस वर्ष मिस कोहिमा बनीं विकुओनुओ साचू ने कहा था, ''अगर मुझे भारत के प्रधानमंत्री द्वारा आमंत्रित किया जाता तो मैं उन्हें गायों के बजाय महिलाओं पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहती।'' उनका यह वीडियो वायरल हो गया था। 

8. ग्रैंडपा के नाम से मशहूर हुए नारायण रेड्डी का 27 अक्टूबर को निधन हो गया था। उनका खाने से संबंधित यूट्यूब चैनल चलता था। उनकी उम्र 73 वर्ष की थी। वह अपने समुदाय में अनाथ बच्चों को खाना खिलाते थे। उनके निधन की खबर वायरल हो गई थी। 

9. करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के वक्त एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कहते देखे जा रहे थे कि हमारा सिद्धू किधर है।

10. इसी वर्ष इंटरनेट पर एक बिश्नोई महिला की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह एक हिरन के बच्चे को दूध अपनी संतान की तरह दूध का सेवन करा रही थी। तस्वीर को भारतीय वन सेवा अधिकारी परवीन कासवान ने ट्विटर पर शेयर किया था, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया था। 

11. अक्टूबर में सौरव गांगुली बेंगलूरु पहुंचे थे जहां उन्हें प्रशंसकों ने घेर लिया। दादा ने उनके साथ सेल्फी ली थी जोकि वायरल हो गई थी।

 

टॅग्स :फ्लैश बैक 2019वायरल कंटेंटवायरल वीडियोनरेंद्र मोदीभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनइमरान खाननवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी