लाइव न्यूज़ :

न्यूड होकर इंडोनेशिया के हिंदू मंदिर में घुसने पर गिरफ्तार जर्मन महिला पर्यटक को मेंटल हेल्थ ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया

By अनिल शर्मा | Updated: May 27, 2023 09:59 IST

पुलिस ने कहा कि जर्मनी वापस जाने के लिए विमान में सवार होने से इनकार करने के बाद, पर्यटक को बंगली शहर के एक मानसिक अस्पताल भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशियाई पुलिस का कहना है कि तुशिंकी जिस रिसॉर्ट में ठहरी हुई थीं वहां के अतिथि क्षेत्रों में भी नग्न घूमती थीं।पर्यटक के निर्वस्त्र होने के बाद मंदिर ने पवित्र स्थान को "शुद्ध" करने के लिए एक अनुष्ठान भी आयोजित किया।

इंडोनेशिया के बाली स्थित एक हिंदू मंदिर में न्यूड होकर प्रवेश करने वाली जर्मन महिला पर्यटक को मानसिक स्वास्थ्य उपचार के लिए भेजा दिया गया। महिला पर्यटक को पवित्र स्थान में निर्वस्त्र प्रवेश करने के बाद शुक्रवार गिरफ्तार किया गया था।  इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बताया कि 28 वर्षीय दारजा तुशिंकी को मानसिक स्वास्थ्य उपचार के लिए भेजा गया है। 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार,दारजा पर द्वीप पर छुट्टी के दौरान होटल के बिलों का भुगतान नहीं करने का भी आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आया था जिसमें मंदिर में डांसर्स के परफॉर्म करने के दौरान महिला सीढ़ियों से चढ़ती और सुनहरे दरवाज़े को जबरन खोलते दिखी थी। बकौल रिपोर्ट्स, परफॉर्मेंस के लिए टिकट न मिलने पर उसने ऐसा किया था।

यह मामला तब सामने आया है जब देश दुर्व्यवहार करने वाले पर्यटकों के लिए कड़े नियम लागू कर रहा है। समाचार पत्र ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि दक्षिण एशियाई देश में विदेशी आगंतुकों को निर्वासित किए जाने में वृद्धि देखी गई है। पुलिस प्रवक्ता स्टीफानस सताके बायू ने एससीएमपी को बताया, "विदेशी उदास है क्योंकि उसके पास बाली में रहने के लिए पैसे नहीं हैं।"

सोशल मीडिया पर प्रसारित विभिन्न तस्वीरों और वीडियो के अनुसार, महिला को उबुद में सरस्वती हिंदू मंदिर में नर्तकियों के पास नग्न अवस्था में देखा गया था। 28 वर्षीय ने मंदिर के आंतरिक अभयारण्य में प्रवेश करने का प्रयास किया। हालांकि एक सुरक्षा गार्ड ने उसे ऐसा करने से रोक दिया।

इंडोनेशियाई पुलिस का कहना है कि तुशिंकी जिस रिसॉर्ट में ठहरी हुई थीं वहां के अतिथि क्षेत्रों में भी नग्न घूमती थीं। पर्यटक के निर्वस्त्र होने के बाद मंदिर ने पवित्र स्थान को "शुद्ध" करने के लिए एक अनुष्ठान भी आयोजित किया। पुलिस ने कहा कि जर्मनी वापस जाने के लिए विमान में सवार होने से इनकार करने के बाद, पर्यटक को बंगली शहर के एक मानसिक अस्पताल भेज दिया गया।

टॅग्स :जर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो