लाइव न्यूज़ :

चर्चित मलयालम अभिनेता कुंचाको बोबन को कर्नाटक में मिली सरकारी नौकरी, डाकिया के जॉब पर कैसा रहा एक्टर का रिएक्शन

By आजाद खान | Updated: February 2, 2022 13:01 IST

इस पर जानकारी देते हुए अभिनेता ने कहा, "आखिरकार मैं कर्नाटक में एक सरकारी नौकरी पाने में कामयाब रहा।"

Open in App
ठळक मुद्देमलयालम अभिनेता कुंचाको बोबन को सरकारी नौकरी मिलने की बात सामने आई है। उन्हें कर्नाटक में डाकिया का जॉब मिला है।इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद दी है।

तिरुवनंतपुरम: कर्नाटक की पाठ्यपुस्तक में मलयालम अभिनेता कुंचाको बोबन को डाकिया दिखाने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। अभिनेता के डाकिया बनने की खबर सुनकर लोगों ने खूब मजे लिए हैं।

इस पर अभिनेता कुंचाको बोबन ने अपना भी रिएक्शन दिया है। मजा लेते हुए कुंचाको ने कहा कि आखिरकार उन्हें कर्नाटक में एक सरकारी नौकरी मिल ही गई। 

क्या है पूरा मामला

अभिनेता कुंचाको बोबन को कर्नाटक की पाठ्यपुस्तक में डाकिया के तौर पर देखाए जाने से लोगों ने खूब मजे लिए हैं। दरअसल, अभिनेता की एक फिल्म की फोटो को इस्तेमाल कर कर्नाटक की पाठ्यपुस्तक में देखाया गया है।

इस पर अभिनेता ने पाठ्यपुस्तक का एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, "आखिरकार मैं कर्नाटक में एक सरकारी नौकरी पाने में कामयाब रहा।" कुंचाको बोबन ने 2010 में ओरिडाथोरू पोस्टमैन नामक एक फिल्म किया था जिसमें वे डाकिया बने थे। स्कूल के किताबों में इसी फिल्म के फोटो को इस्तेमाल किया गया है।

लोगों के साथ निर्देशक ने भी लिए मजे

अभिनेता के स्क्रीनशॉट को साझा करने के बाद निर्देशकों ने भी इस पर मजे लिए हैं। इस पर निर्देशक मिधुन मैनुअल थॉमस ने मजाक में कहा कि कुंचाको को नया काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके साथ कई और लोगों ने इस पर मजे लिए और जमकर इसे शेयर भी किया है। कुंचाको को उनकी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार कॉमेडी फिल्म भीमंते वाझी में देखा गया था।

टॅग्स :अजब गजबमलयालमइंस्टाग्रामभारतकर्नाटककेरलSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…