लाइव न्यूज़ :

हजारों लड़कियों की फोटो चुराकर बनाई फेक न्यूड तस्वीरें, टेलीग्राम पर हो रही हैं वायरल

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 22, 2020 11:40 IST

एक नया बनाया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉट का इस्तेमाल टेलीग्राम पर किया जा रहा है। इसका गलत उपयोग हो रहा है, जिसमें महिलाओं की फेक न्यूड तस्वीरें बनाई जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हजारों महिलाओं की तस्वीरों को चुराकर सॉफ्टवेयर की मदद से फेक न्यूड तस्वीरें तैयार की जा रही हैं। टेलीग्राम नेटवर्क पर 104,852 लड़कियों के न्यूड तस्वीरें वायरल की जा रही हैं।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर किसी की भी इमेज यानि तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका एक उदाहरण सामने आया है, जोकि बेहद चिंताजनक और हैरान कर देने वाला है। इन दिनों हजारों महिलाओं की तस्वीरों को चुराकर सॉफ्टवेयर की मदद से फेक न्यूड तस्वीरें तैयार की जा रही हैं और उन्हें ऑनलाइन साझा किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक नया बनाया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉट का इस्तेमाल टेलीग्राम पर किया जा रहा है। इसका गलत उपयोग हो रहा है, जिसमें महिलाओं की फेक न्यूड तस्वीरें बनाई जा रही हैं। विशेष रूप से बॉट टूल महिलाओं की तस्वीरों पर काम करता है। यह टूल यूजर्स को डीपफेक, कंप्यूटर-जनरेटेड इमेज बनाने की अनुमति देता है, जिसमें महिलाओं के कपड़ों को डीप न्यूड नामक सॉफ्टवेयर के जरिए डिजिटल रूप से हटा दिया जाता है। इन तस्वीरों को यूजर्स के बीच टेलीग्राम चैनलों पर प्रसारित किया जा रहा है।

एम्स्टर्डम की सेंसिटी खुफिया कंपनी ने खुलासा किया है और उसने अनुमान लगाया है कि टेलीग्राम नेटवर्क पर 104,852 लड़कियों के न्यूड तस्वीरें वायरल की जा रही हैं। शेयर की गईं फोटोज में से करीब 70 प्रतिशत पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट्स से ली गई हैं। सेंसिटी के चीफ एग्जक्यूटिव जॉर्जियो पैट्रिनी का कहना है कि पब्लिक सोशल मीडिया इन दिनों नया टारगेट है। 

सेंसिटी अब टेलीग्राम बॉट और नेटवर्क की जांच कर रही है और रिपोर्ट को संबंधित सोशल मीडिया वेबसाइटों और कानून अधिकारियों को भेज दिया है ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। टेलीग्राफ पर हो रही इस हरकत का लड़कियों को बिल्कुल अंदाजा भी नहीं था। रिपोर्ट सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इस संबंध में अभी टेलीग्राम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

टॅग्स :सोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो