लाइव न्यूज़ :

Fact Check: अमेरिकी चुनाव में फर्जी वोट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल? जानें सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: November 8, 2020 14:34 IST

वीडियो को ट्वीट कर एक यूजर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अमेरिका में चुनाव कराने वाले खुद जब फर्जी वोटिंग करेंगे तो डोनाल्ड ट्रंप जी सुप्रीम कोर्ट तो जाएंगे ही ना..

Open in App
ठळक मुद्देसीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं जो मतपेटी में मतदान पत्र को गलत तरह से गिराते हुए दिख रहे हैं।अब सोशल मीडिया पर वीडियो को इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि अमेरिकी चुनाव के परिणामों में धांधली हुई थी।

नई दिल्ली:  अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जीत हुई है। जो बाइडन ने 290 से अधिक इलेक्टोरल वोट प्राप्त किए हैं, जबकि जीत के लिए महज 270 इलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को साझा कर यह दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ फर्जी वोट डाले गए हैं।

दरअसल, एक सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ लोग गलत तरह से मतपत्रों के साथ मतदान केंद्र पर जाते और वोट गिराकर वह वहां से निकल जाते हैं। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई क्या है? 

जानें क्या है पूरा मामला-

बता दें कि सोशल मीडिया पर, एक सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं जो मतपेटी में मतदान पत्र को गलत तरह से गिराते हुए दिख रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर वीडियो को इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि अमेरिकी चुनाव के परिणामों में धांधली हुई थी।

इस वीडियो को ट्वीट कर एक यूजर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अमेरिका में चुनाव कराने वाले खुद जब फर्जी वोटिंग करेंगे तो डोनाल्ड ट्रंप जी सुप्रीम कोर्ट तो जाएंगे ही ना इसी लिए लिबरल गैंग बहुत खुश हैं। 

वायरल वीडियो की ये है सच्चाई 

फेक खबरों को सर्च करने के लिए InVID tool के इस्तेमाल करने पर हमने पाया कि यह वीडियो 2018 के रूसी राष्ट्रपति चुनाव का है। इसके अलावा हमने पाया कि इस वीडियो को मार्च 2018 में ही एएफपी के यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है।

वीडियो की हेडलाइन में लिखा है कि सीसीटीवी में रूसी मतदान केंद्र पर गलत तरह से वोट गिराते हुए कर्मचारियों को स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। इंडिया टुडे की मानें तो इस मामले में चुनाव पर्यवेक्षकों ने रूस के चुनाव आयोग द्वारा प्रदान किए गए सीसीटीवी फुटेज को उजागर किया था।

मास्को के बाहरी इलाके में रूसी शहर हुबर्टसी के एक मतदान केंद्र के कर्मचारियों को अतिरिक्त वोट डालते हुए वीडियो में देखा गया था। चुनाव आयोग ने माना था कि यह एक तरह का धोखाधड़ी है। चुनाव आयोग ने कहा था कि धोखाधड़ी वाले वोट रद्द कर दिए जाएंगे। इस तरह साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो गलत है।

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनडोनाल्ड ट्रम्पवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?