लाइव न्यूज़ :

Fact Check: बिहार चुनाव में वोट मांगने गए BJP उम्मीदवार को लोगों ने पहनाया जूतों की माला? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: October 20, 2020 11:13 IST

भाजपा नेता को जूतों का माला पहनाते वीडियो को साझा कर लोग दावा कर रहे हैं कि वायरल वीडियो यह वीडियो बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जब वोट मांगने जाते हैं, तो लोग उसे जूतों की माला पहना देते हैं। वीडियो को साझा करते हुए शख्स ने कैप्शन में लिखा है कि बिहार विधनसभा चुनाव की प्रचार में बीजेपी का रुझान आना शुरु हो गया है।

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। हर दल के उम्मीदवारों ने जीतने के लिए दिन-रात एक कर दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी अधिक वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो को साझा करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित है। लोग यह भी कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जब वोट मांगने जाते हैं, तो लोग उसे जूतों की माला पहना देते हैं। लेकिन, यह दावा कितना सही है इसकी जांच के लिए फैक्ट चेक करना बेहद जरूरी है। 

क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई? सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर इस वीडियो को संजय कुमार यादव सेना नाम के प्रोफाइल से 9 अक्टूबर को साझा किया गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए शख्स ने कैप्शन में लिखा है कि बिहार विधनसभा चुनाव की प्रचार में बीजेपी का रुझान आना शुरु हो गया है।

बता दें कि हमने InVID टूल व गूगल रिवर्स इमेज की मदद से जब इस वीडियो व फोटो से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहा तो हमारे हाथ मुख्यधारा की कई खबर लगी। इन खबरों के मदद से हम इस वीडियो से संबंधित जानकारी इकट्ठा कर पाने में सफल हो गए। न्यूज 18 के खबर मुताबिक, 8 जनवरी 2018 की यह बात है, जब इस घटना से संबंधित वीडियो पब्लिश किया गया था। इसके अलावा, कई अन्य संस्थानों ने भी इस खबर को प्रकाशित किया था।

क्या है पूरा मामला और बिहार चुनाव से वीडियो का क्या संबंध है?

बता दें कि वायरल वीडियो की यह घटना मध्‍य प्रदेश के धार में नगर परिषद के अध्‍यक्ष का चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्‍मीदवार दिनेश शर्मा वोट मांगने जनता के पास पहुंचे तो एक बुजुर्ग ने उन्‍हें जूते का हार पहनाया दिया।

दरअसल, धार के धामनोद में भाजपा के अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी दिनेश शर्मा को विरोध का सामना करना पड़ा था। इसी समय का वीडियो सोशल मीडिया पर बिहार का बताकर साझा किया जा रहा है। इस वीडियो का बिहार चुनाव से कोई संबंध नहीं है। इस तरह जो दावे किए जा रहे हैं, वह पूरी तरह से गलत है।

टॅग्स :बिहारफैक्ट चेकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल