लाइव न्यूज़ :

Fact check: दिल्ली चुनाव प्रचार से मोदी-शाह को रखें दूर, BJP सांसद मनोज तिवारी के नाम का पत्र वायरल, जानें सच्चाई

By निखिल वर्मा | Updated: February 6, 2020 13:09 IST

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नाम का एक पत्र सोशल मीडिया में शेयर हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद मनोज तिवारी दिल्ली चुनाव में जमकर मेहनत कर रहे हैं.मनोज तिवारी बनारस के रहने वाले हैं और बीएचयू से पढ़ाई की है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के नाम से जुड़ा एक पत्र सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया में तैर रहे इस पत्र में तारीख 2 फरवरी दर्ज है। इस पत्र को बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नाम कथित तौर पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी द्वारा लिखा गया है। पत्र में कहा गया है, दिल्ली चुनाव के आतंरिक सर्वे में बीजेपी पीछे चल रही है और आम आदमी पार्टी की बढ़त बरकरार है। इसलिए सर्वे के मद्देनजर पार्टी के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को दूर रखें। 

दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रभारी नीलकंठ बख्शी ने लोकमत न्यूज से विशेष बातचीत में कहा, यह पत्र फर्जी है। ये काम आम आदमी पार्टी का है। लोकसभा चुनाव 2019 में भी आप के लोग फर्जी पत्र सोशल मीडिया शेयर कर चुके हैं।  उन्होंने कहा, अगर आप पत्र के नीचे लिखे पते को देखेंगे तो आसानी से समझ जाएंगे। पत्र के नीचे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का पता दिया हुआ है। दिल्ली बीजेपी का कार्यालय अलग है। अगर पत्र दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष के जारी करते हैं तो लेटरहेड में दिल्ली बीजेपी का पता होता।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए इस बार 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे 11 तारीख को आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्टी ने 67, भारतीय जनता पार्टी ने तीन सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस का खाता ही नहीं खुला था. बीजेपी दिल्ली में 22 साल का सूखा समाप्त करने के लिए पूरे जोर-शोर से लड़ाई लड़ रही है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020मनोज तिवारीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO